Aaj Ka Panchang 3 June 2024: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 3 June 2024: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा. आज पूजा करने से पहले जरूर जानें शुभ अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 3 June 2024: कल 3 जून 2024 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा. आज चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे. पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है. पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति की जानकारी दी जा रही है.

  • 03 जून 2024 दिन सोमवार
  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी रात -10:43 उपरांत त्रयोदशी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-04:58
  • सूर्यास्त-06:37
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- अश्विनी उपरांत भरणी ,
  • योग – सौभाग्य ,करण-कौ ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- वृष , चंद्रमा- मेष , मंगल-मेष , बुध- वृष , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • वृष ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

Also Read: Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत कब है, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और इस दिन का महत्व

  • चौघड़िया सोमवार
  • प्रातः 06:00 से 07:30 अमृत
  • प्रात:07:30 से 09:00 तक काल
  • प्रातः 09:00 से 10:30 तक शुभ
  • प्रातः10:30 से 12:00 रोग
  • दोपहर: 12:00 से 01:30 उद्वेग
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 तक चर
  • दोपहरः 03:00 से 04:30 तक लाभ
  • शामः 04:30 से 06:00 तक अमृत
  • उपाय
  • प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं।
  • आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।।
  • खरीदारी के लिए शुभ समयः
  • शामः 04:30 से 06:00 तक
  • राहु काल: प्रातःकाल 7:30 से 9:00 बजे तक
  • दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
  • ।।अथ राशि फलम्।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >