Aaj Ka Panchang 26 July 2024: श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 26 July 2024: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है. आज कब शुभ समय है और कब से कब तक अशुभ समय है. यह जानने के लिए देखें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 26 June 2024: आज 26 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि हो जाएगी. हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इसलिए हर दिन पंचांग देखने की जरूरत पड़ती है. आप आज का पंचांग देखकर आज का शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकते है. आज यहां पर देखें आज का पंचांग इस प्रकार से है-

26 जुलाई 2024 शुक्रवार

श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी प्रातः -05:27 उपरांत षष्ठी शाम -02:58 उपरांत सप्तमी
श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
सूर्योदय-05:13
सूर्यास्त-06:38
सूर्योदय कालीन नक्षत्र-उत्तरा भाद्रपद उपरांत रेवती ,योग – अतिगण्ड ,करण-तै ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कर्क , चंद्रमा- मीन , मंगल-वृष , बुध- सिंह , गुरु-वृष ,शुक्र-
कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया शुक्रवार

  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
  • प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
  • दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
  • शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

Also Read: Kamika Ekadashi 2024: सावन मास की कामिका एकादशी व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त-पूजा विधि, व्रत नियम और महत्व

  • उपाय
  • भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।
  • आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
  • खरीदारी के लिए शुभ समयः
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
  • राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
  • दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम
  • ।।अथ राशि फलम्।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >