Aaj Ka Panchang 24 May 2024: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 24 May 2024: आज 24 मई 2024 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा. अगर शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे.

Aaj Ka Panchang 24 May 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास का पहला दिन है. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास तीसरा महीना है. आज 24 मई दिन शुक्रवार से ज्येष्ठ मास की शुरुआत हो चुकी है. आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, अनुराधा नक्षत्र, शिव योग, बालव करण, पश्चिम का दिशाशूल और दिन शुक्रवार है. आज सुबह में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जिसमें आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. ज्येष्ठ माह में भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा करने का विधान है. इस माह में प्यासे लोगों को पानी पिलाना पुण्य का काम होता है. आइए जानते है आज के पंचांग में शुभ और अशुभ समय के बारे में-

24 मई 2024 दिन शुक्रवार

  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा शाम -06:53 उपरांत द्वितीया
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:00
  • सूर्यास्त-06:32
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा ,योग – शिव ,करण-वा ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- वृष , चंद्रमा- वृश्चिक , मंगल-मीन , बुध- मेष , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • वृष ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया शुक्रवार

  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
  • प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
  • दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
  • शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

Also Read: Aaj Ka Rashifal 24 May 2024: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद खास, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

उपाय
भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।
आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम
।।अथ राशि फलम्।

आज किस समय खरीदारी के लिए शुभ समय है?

आज खरीदारी का शुभ समय प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक है.

आज ज्येष्ठ मास का कौन सा दिन है?

आज 24 मई 2024 को ज्येष्ठ मास का पहला दिन है, जो शुक्रवार से शुरू हुआ है.

सर्वार्थ सिद्धि योग क्या है और इसका महत्व क्या है?

सर्वार्थ सिद्धि योग एक शुभ योग है, जिसमें किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम मिलते हैं. आज सुबह इस योग का निर्माण हुआ है.

आज के दिन किस देवता की पूजा करने का विधान है?

ज्येष्ठ मास में भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा की जाती है.

आज के पंचांग में कौन-कौन से योग और करण हैं?

आज शिव योग और बालव करण है. साथ ही अनुराधा नक्षत्र और पश्चिम दिशा का दिशाशूल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >