Aaj ka Panchang 22 July 2024: सावन सोमवार व्रत पूजा आज, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj ka Panchang 22 July 2024: आज सावन सोमवार पर कई शुभ योग का संयोग बन रहा है. पंचांग में देखें आज का शुभ और अशुभ

Aaj ka Panchang 22 July 2024: आज 22 जुलाई दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि है. सावन के पहले दिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, श्रवण नक्षत्र, प्रीति योग, कौलव करण, पूर्व का दिशाशूल, सोमवार दिन और मकर राशि में चंद्रमा है. इस दिन सूर्योदय से लेकर रात तक सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है. सर्वार्थ सिद्धि योग में आप भगवान शिव को जल चढ़ाएं और उनकी पूजा करें. जो लोग सोमवार व्रत का शुभारंभ करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह दिन विशेष है. पंचांग से जानते हैं सावन के पहले दिन का शुभ मुहूर्त, योग, सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, दिशाशूल, चंद्रोदय, चंद्रास्त, आदि.

22 जुलाई 2024 दिन सोमवार

  • श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा दिन -02:21 उपरांत द्वितीया
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:11
  • सूर्यास्त-06:40
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- श्रवण उपरांत घनिष्ठा योग – प्रीति ,करण-ko ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कर्क , चंद्रमा- मकर , मंगल-वृष , बुध- सिंह , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
  • चौघड़िया सोमवार
  • प्रातः06:00 से 07:30 अमृत
  • प्रात:07:30 से 09:00 तक काल
  • प्रातः 09:00 से 10:30 तक शुभ
  • प्रातः10:30 से 12:00 रोग
  • दोपहर: 12:00 से 01:30 उद्वेग
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 तक चर
  • दोपहरः 03:00 से 04:30 तक लाभ
  • शामः 04:30 से 06:00 तक अमृत

Also Read: Sawan 2024: सावन में शिव पूजा कब और कैसे करें, जानें श्रावण सोमवार व्रत पूजा से जुड़ी प्रमुख बातें

उपाय

  • प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं।
  • आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।।
  • खरीदारी के लिए शुभ समयः
  • शामः 04:30 से 06:00 तक
  • राहु काल: प्रातःकाल 7:30 से 9:00 बजे तक
  • दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
  • ।।अथ राशि फलम्।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >