Aaj Ka Panchang 21 July 2024: आज गुरु पूर्णिमा है, जानें पूजा करने से पहले पंचांग में शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 21 July 2024: आज गुरु पूर्णिमा है. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं का ध्यान करना चाहिए और उनका चरणवंदन करें. आज चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे. आज रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है. वहीं गुरु पूर्णिमा गुरुजनों को समर्पित है. हर दिन कुछ शुभ और अशुभ मुहूर्त अवश्य होते है. आइए जानते है आज 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को शुभ योग, नक्षत्र, मुहूर्त और राहुकाल क्या है-

Aaj Ka Panchang 21 July 2024: आज 21 जुलाई है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा उपरांत प्रतिपदा तिथि है. पूर्णिमा तिथि की समाप्ति के बाद सावन मास की शुरुआत हो जाएगी. आज गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है. आज के दिन गुरु पूर्णिमा तिथि को महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म हुआ था. यह दिन गुरुजनों के सम्मान में मनाते हैं. गुरु पूर्णिमा उन महान शिक्षकों और गुरुओं को समर्पित है, जो हमारे भविष्य का निर्माण करते हैं. इस दिन गुरु की पूजा की जाती है और जीवन में मार्गदर्शन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया जाता है. आइए जानते है आज का पंचांग में शुभ और अशुभ समय

21 जुलाई 2024 दिन रविवार

  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन -03:56उपरांत प्रतिपदा
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:10
  • सूर्यास्त-06:40
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- उत्तराषाढा उपरांत श्रवण योग – विष्कुम्भ ,करण-वव ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कर्क , चंद्रमा- धनु , मंगल-वृष , बुध- कर्क , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया रविवार

उपाय
प्रात: उठकर 108 बार ॐ नमः शिवाय का जप करे ।
आराधनाः ॐआदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नःसूर्यःप्रचोदयात्॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः
प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक
राहु काल: सांय 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशाशूल- नैऋत्य एवं पश्चिम
।।अथ राशि फलम्।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >