Aaj Ka Panchang 19 June 2024: आज है बुध प्रदोष व्रत, जानें पंचांग में पूजा के लिए शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 19 June 2024: हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार की पूजा करने से पहले शुभ अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. शुभ मुहूर्त में आज पूजा करने पर आय, आयु, सुख और सौभाग्य में मन मुताबिक बढ़ोतरी होती है.

Aaj Ka Panchang 19 June 2024: आज 19 जून 2024 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी प्रातः 05 बजकर 40 मिनट के उपरांत त्रयोदशी तिथि है. आज विशाखा नक्षत्र उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ होगा. आज सिद्ध योग रात्रि 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ हो जाएगा. आज चन्द्रमा तुला राशि उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा. त्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित होता है, इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. भगवान शिव की कृपा से साधक के सभी बिगड़े काम पल में संवर जाते हैं, इसके साथ ही आय, आयु, सुख और सौभाग्य में मन मुताबिक बढ़ोतरी होती है. आइए जानते है आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय-

19 जून 2024 दिन बुधवार

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी प्रातः -05:40 उपरांत त्रयोदशी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-04:58
  • सूर्यास्त-06:42
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- विशाखा उपरांत अनुराधा,
  • योग – सिद्धि, करण-वा,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मिथुन, चंद्रमा- तुला, मंगल-मेष, बुध- मिथुन, गुरु-वृष,शुक्र-
  • मिथुन, शनि-कुम्भ, राहु-मीन, केतु-कन्या

चौघड़िया-बुधवार

  • प्रातः06:00 से 07:30 लाभ
  • प्रात:07:30 से 09:00 तक अमृत
  • प्रातः 09:00 से 10:30 तक काल
  • प्रातः10:30 से 12:00 शुभ
  • दोपहर:12:00 से 1:30 तक रोग
  • दोपहरः01:30 से 03:00 तक उद्वेग
  • शामः03:00 से 04:30 तक चर
  • शामः04:30 से 06:00 तक लाभ

Also Read: Pradosh Vrat 2024: ज्येष्ठ मास का दूसरा प्रदोष व्रत 19 या 20 को? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत के नियम

उपाय

दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
आराधनाः ॐ गं गणपतये नमः
खरीदारी के लिए शुभ समयः
प्रात:07:30 से 09:00 तक
राहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशाशूल-ईशान कोण एवं उत्तर
।।अथ राशि फलम्।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >