Aaj ka Panchang 19 July 2024: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj ka Panchang 19 July 2024: हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार की पूजा पाठ करने से पहले शुभ अशुभ समय पर विचार किया जाता है. इसलिए सबसे पहले पंचांग देखने के बाद ही कोई भी कार्य शुरू किया जाता है. आइए जानते है आज का पंचांग में शुभ अशुभ समय के बारे में-

Aaj Ka Panchang 19 July 2024: आज 19 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार है. आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, इस तिथि पर मूल नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा. आज के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट 12 बजे तक रहेगा. वहीं चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे. आज का पंचांग इस प्रकार है…

  • 19 जुलाई शुक्रवार 2024
  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी शाम -05:53 उपरांत चतुर्दशी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:09
  • सूर्यास्त-06:41
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- मूल उपरांत पूर्वाषाढ,
  • योग – ऐन्द्र ,करण-कौ ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कर्क , चंद्रमा- धनु , मंगल-वृष , बुध- कर्क , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
  • चौघड़िया शुक्रवार
  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
  • प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
  • दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
  • शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

Also Read: Nag Panchami 2024: सावन में नाग पंचमी कब है? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और इस दिन का महत्व

उपाय
भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।
आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >