Aaj Ka Panchang 17 June 2024: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 17 June 2024: ज्येष्ठ मास की एकादशी तिथि को लेकर लोगों में दुविधा की स्थिति बनी हुई है. आइए जानते है पंचांग में तिथि शुभ मुहूर्त किस प्रकार से है-

Aaj Ka Panchang 17 June 2024: आज 17 जून 2024 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास की एकादशी तिथि है. इस बार लोगों में एकादशी व्रत को लेकर कंफ्यूजन है, क्योंकि इस बार एकादशी तिथि 17 और 18 जून दो दिन पड़ रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस दिन एकादशी ति​​​थि में सूर्योदय होगा, उस दिन ही व्रत रखा जाएगा. लेकिन इस बार दोनों ही दिन एकादशी तिथि में सूर्य का उदय हो रहा है. दोनों ही दिन उदयातिथि प्राप्त हो जा रही है. पंचांग के अनुसार देखा जाए तो इस बार ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी की तिथि 17 जून सोमवार को प्रात: 04 बजकर 30 मिनट पर ही शुरू हो रही है और सूर्योदय 05 बजकर 23 मिनट पर हो रहा है. वहीं ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि का समापन 18 जून मंगलवार को सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर होगा. उस दिन भी सूर्योदय 05 बजकर 23 मिनट पर हो रहा है. ऐसे में दोनों ही दिन ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि है. आइए जानते है पंचांग में शुभ-अशुभ समय के बारे में-

17 जून 2024 दिन सोमवार

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी रात -04:30 उपरांत द्वादशी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-04:58
  • सूर्यास्त-06:42
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- चित्रा उपरांत स्वाती ,
  • योग – परिघ ,करण-व ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- तुला , मंगल-मेष , बुध- मिथुन , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • मिथुन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया सोमवार

  • प्रातः06:00 से 07:30 अमृत
  • प्रात:07:30 से 09:00 तक काल
  • प्रातः 09:00 से 10:30 तक शुभ
  • प्रातः10:30 से 12:00 रोग
  • दोपहर: 12:00 से 01:30 उद्वेग
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 तक चर
  • दोपहरः 03:00 से 04:30 तक लाभ
  • शामः 04:30 से 06:00 तक अमृत

Also Read: Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी 2024 के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, घर-परिवार में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

उपाय

  • प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं।
  • आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।।
  • खरीदारी के लिए शुभ समयः
  • शामः 04:30 से 06:00 तक
  • राहु काल: प्रातःकाल 7:30 से 9:00 बजे तक
  • दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
  • ।।अथ राशि फलम्।।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >