Aaj Ka Panchang 1 June 2024: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी-दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 1 June 2024: आज शनिवार का दिन शनिदेव भगवान को समर्पित है. आज शनि देव के मंदिर में जाकर उनकी पूजा करें. शनि महाराज को नीले या काले वस्त्र, काला तिल, सरसों या तिल का तेल, शमी के फूल, शमी के पत्ते, फल आदि चढ़ाएं. उनके पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं. आइए जानते है आज के पंचांग में शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 1 June 2024: आज 1 जून दिन शनिवार है. आज जून महीने का पहला दिन है. वहीं शनिवार दिन शनिदेव को समर्पित है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी प्रातः 05 बजकर 52 मिनट उपरांत दशमी तिथि शाम 03 बजकर 24 मिनट के उपरांत एकादशी तिथि हो जाएगी. जून महीने की शुरुआत प्रीति योग में हुआ है. आज शाम के समय भद्रा का साया भी है. प्रीति योग शुभ कार्यों को करने के लिए अच्छा योग माना जाता है.

आज का पंचांग 1 जून 2024

  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी प्रातः -05:52 उपरांत दशमी शाम- 03:24 उपरांत एकादशी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-04:58
  • सूर्यास्त-06:36
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद उपरांत रेवती ,
  • योग – प्रीति ,करण-गर ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- वृष , चंद्रमा- मीन , मंगल-मीन , बुध- वृष , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • वृष ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
  • चौघड़िया शनिवार
  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक काल
  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक शुभ
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक रोग
  • प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक उद्वेग
  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक चर
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक लाभ
  • दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक अमृत
  • शामः 04:30 से 06:00 तक काल

Also Read: Aaj ka Love Rashifal 1 June 2024: आज इन राशि वालों को मिलेगा भरपूर प्यार, जानें कैसा रहेगा आपका लवलाइफ

  • उपाय
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें।
  • आराधनाः ॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ।।
  • खरीदारी के लिए शुभ समयः
  • दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक
  • राहु काल: प्रात: 9:00 से 10:30 तक
  • दिशाशूल-नैऋत्य एवं पूर्व दिशा
  • ।।अथ राशि फलम्।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >