आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 06 February 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिनभर के महत्वपूर्ण समय और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र देव की आराधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. आर्थिक और व्यापारिक बाधाएं दूर करने के लिए माता लक्ष्मी को सफेद कमल और लाल गुलाब, अर्पित करें. सुख-समृद्धि के लिए "ॐ शुं शुक्राय नमः" या "ॐ महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें.

Aaj Ka Panchang 06 February 2026: आज 06 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रात 02 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. इसके बाद षष्ठी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य मकर राशि में है. चंद्रमा कन्या राशि में है. बुध कुंभ राशि में हैं. मंगल मकर राशि में हैं. शुक्र कुंभ राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं, शनि मीन में हैं. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

आज का पंचांग

तिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रात 02 बजकर 27 मिनट तक
वार: शुक्रवार
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:33 AM
सूर्यास्त: 05:36 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: हस्त नक्षत्र रात 01:37 बजे तक, उसके बाद चित्रा
योग: धृति योग रात 01:07 बजे तक, उसके शुल
करण: कौलव शाम 06:59 बजे तक, उसके बाद तैतिल

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: कन्या राशि
सूर्य: मकर राशि
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)
मंगल: मकर राशि
बुध: कुंभ राशि
शुक्र: मकर राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि

दिन का चौघड़िया (पटना)

चर (सामान्य): 06:33 AM से 07:56 AM
लाभ (उन्नति): 07:56 AM से 09:18 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 09:18 AM से 10:41 AM
काल (हानि): 10:41 AM से 12:04 PM
शुभ (उत्तम): 12:04 PM से 01:27 PM
रोग (अशुभ): 01:27 PM से 02:50 PM
उद्वेग (अशुभ): 02:50 PM से 04:13 PM
चर (सामान्य): 04:13 PM से 05:36 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 AM से 12:25 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:08 PM से 02:51 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:58 AM से 05:45 AM

अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 10:41 AM से 12:04 PM
यमगण्ड: दोपहर 02:50 PM से 04:13 PM
गुलिक काल: सुबह 07:56 AM से 09:18 AM
दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या राई खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज का दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विशेष है .
सरल उपाय: शुक्रवार को महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं. कन्याओं को मिश्री या फल दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- विजया एकादशी व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Also Read: शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Ranjan Kumar

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >