Bhagavad Gita Sikh: जब जिंदगी में आए मुश्किल दौर, श्रीकृष्ण की ये 7 सीख दिखाएंगी सही रास्ता

जब जीवन मुश्किलों से भर जाए और समझ न आए कि क्या करें, तब भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश एक मार्गदर्शक का काम करते हैं. जानें जीवन की हर चुनौती का सामना करने के 7 अनमोल सूत्र.

Bhagavad Gita Sikh: जीवन में हर किसी को कभी न कभी मुश्किल समय का सामना करना पड़ता है. ऐसे समय में कई बार समझ नहीं आता कि क्या करना सही है. ऐसे समय में श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश हमें मुश्किल परिस्थितियों में सही सोच और मन का संतुलन बनाए रखने की सीख देते हैं. कुरुक्षेत्र के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जीवन, कर्म और कर्तव्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण संदेश दिए थे. गीता के ये उपदेश  आज भी हमारी जिंदगी में काम आ सकती हैं. आइए जानते हैं श्रीकृष्ण के 7 ऐसे उपदेश, जिन्हें जीवन में अपनाकर हम कई परेशानियों का सामना कर सकते हैं. 

परिणाम की चिंता छोड़ कर्म पर ध्यान दें

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन. मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि..

पढ़ाई, नौकरी या कारोबार में हम अक्सर परिणाम को लेकर तनाव में रहते हैं. श्रीकृष्ण कहते हैं कि हमारा अधिकार केवल कर्म करने पर है, उसके फल पर नहीं. इसलिए परिणाम की चिंता करने के बजाय अपने प्रयास और जिम्मेदारी पर ध्यान देना चाहिए.

सफलता और असफलता में संतुलन रखें

योगस्थः कुरु कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा धनञ्जय. सिद्ध्यसिद्ध्योः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते..

जीवन में सफलता और असफलता दोनों आती हैं. श्रीकृष्ण का संदेश है कि दोनों परिस्थितियों में मन को संतुलित रखना चाहिए. सफलता मिलने पर अहंकार और असफलता पर निराशा से बचना जरूरी है.

जो आपके नियंत्रण में नहीं, उसकी चिंता न करें

सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज. अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः..

जीवन में हर चीज हमारे नियंत्रण में नहीं होती. गीता हमें अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभाने और उन चीजों की चिंता छोड़ने की सीख देती है, जिन्हें हम बदल नहीं सकते. इससे मन को अनावश्यक तनाव से बचाने में मदद मिलती है.

अपनी क्षमता पर विश्वास रखें

क्लैब्यं मा स्म गमः पार्थ नैतत्त्वय्युपपद्यते. क्षुद्रं हृदयदौर्बल्यं त्यक्त्वोत्तिष्ठ परन्तप..

मुश्किल समय में कई बार हम अपनी क्षमता पर संदेह करने लगते हैं. गीता में श्रीकृष्ण अर्जुन को कमजोरी छोड़कर अपने कर्तव्य के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. इससे सीख मिलती है कि कठिन परिस्थितियों में भी खुद पर भरोसा बनाए रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पूजा के लिए अभी नोट कर लें सामग्री की पूरी लिस्ट, ये चीजें जरूर रखें

जिम्मेदारी निभाएं, लेकिन परिणाम से अत्यधिक न जुड़ें

तस्मादसक्तः सततं कार्यं कर्म समाचर. असक्तो ह्याचरन्कर्म परमाप्नोति पूरुषः..

अनासक्ति का अर्थ जिम्मेदारियों से भागना नहीं है. इसका अर्थ है कि अपना काम पूरी निष्ठा से करें, लेकिन उसके परिणाम को लेकर अत्यधिक चिंता न करें. इससे व्यक्ति अपने कर्तव्य पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाता है.

सीखना कभी बंद न करें

न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते. तत्स्वयं योगसंसिद्धः कालेनात्मनि विन्दति..

ज्ञान व्यक्ति को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है. गीता का संदेश है कि जीवन में ज्ञान और सीखने की प्रक्रिया कभी नहीं रुकनी चाहिए. अपने अनुभवों से सीखकर व्यक्ति लगातार खुद को बेहतर बना सकता है.

मन को अपना मित्र बनाएं

उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्. आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः..

नकारात्मक विचार और लगातार सोचते रहना मन को परेशान कर सकता है. गीता में मन को नियंत्रित रखने की सीख दी गई है. अनुशासित मन हमारा मित्र बन सकता है, जबकि अनियंत्रित मन हमारी परेशानियां बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें जरूरी नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >