रांची : चैत्र शुक्ल पक्ष माह की पूर्णिमा शुक्रवार से शुरू हो रही है, जो दिन के 2.48 बजे लगेगी और शनिवार को शाम के 4.41 बजे तक रहेगी. डॉ सुनील बर्मन ने कहा कि शनिवार को स्नान दान की पूर्णिमा है. शनिवार को दिन के 03.45 बजे स्पर्श, शाम साढ़े पांच बजे मध्य व शाम सवा सात बजे मोक्ष है.
इस दिन रांची में चंद्रोदय का समय शाम सवा छह बजे है. शनिवार को प्रात: 6.03 बजे सूतक लग जायेगा. इसके बाद मंदिर में पूजा-पाठ बंद हो जायेंगे. यह ग्रहण रांची के अलावा देश के कई अन्य हिस्सों में दृश्यमान होगा.
भगवान राम की छठी आज : शुक्रवार को भगवान राम जी छठी मनायी जायेगी. रांची के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान को पूरी, खीर सहित अन्य मिठाई व व्यंजन अर्पित किये जायेंगे और प्रसाद स्वरूप इसका वितरण किया जायेगा.
शनिवार को हनुमान जयंती है. इस दिन शाम में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर उनकी जयंती मनायी जायेगी. मालूम हो कि इस दिन शाम में ग्रहण है. ग्रहण की समाप्ति के बाद यह कार्यक्रम होगा. ग्रहण को देखते हुए कई जगहों पर रविवार को जयंती मनायी जायेगी.
