घर के दक्षिण-पश्चिम भाग को न रखें दूषित

रांची : प्रभात खबर कार्यालय में मंगलवार को ऑनलाइन वास्तु काउंसलिंग कार्यक्रम के दौरान वास्तुविद दुर्गा गुप्ता ने पाठकों के सवालों के जवाब दिये. उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर के लिए लक्ष्मी यानी सुख, शांति और ऐश्वर्य का बड़ा ही महत्व होता है. इस लिए यह ध्यान देने योग्य बात है कि घर के दक्षिण […]

रांची : प्रभात खबर कार्यालय में मंगलवार को ऑनलाइन वास्तु काउंसलिंग कार्यक्रम के दौरान वास्तुविद दुर्गा गुप्ता ने पाठकों के सवालों के जवाब दिये. उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर के लिए लक्ष्मी यानी सुख, शांति और ऐश्वर्य का बड़ा ही महत्व होता है. इस लिए यह ध्यान देने योग्य बात है कि घर के दक्षिण तथा पश्चिम भाग को दूषित होने से बचाये रखा जाना चाहिए.

यदि दक्षिण और पश्चिम भाग दूषित है तो लक्ष्मी का वास नहीं होता है. घर के दक्षिण भाग का स्तर अन्य दिशा की तुलना में ऊंचा रखना चाहिए. यदि इस हिस्से में कुआं या नल आदि हो तो घर में दरिद्रता रहती है. घर का दक्षिण-पश्चिम कोण से दक्षिण-पूर्वी कोण तक की जगह खुली होनी चाहिए. यदि इस हिस्से में ऊंचा चबूतरा बनाया जाये तो अत्यंत शुभ माना जाता है. यदि घर किसी मार्ग के किनारे अवस्थित है और आप वहां व्यापार करना चाह रहे हैं तो दुकान की दिशा वास्तु के अनुसार ही तय करनी चाहिए.

आय में तेजी लाने के लिए उत्तर-पूर्व का हिस्सा नीचा रखें. घर के पूर्व का भाग खुला रहने से संतान की वृद्धि, परिवार के सदस्यों के जीवन में उन्नति तथा घर में सुख शांति रहती है. यह ध्यान रखें कि घर के दक्षिण-पश्चिम में पानी के किसी स्रोत के रहने पर रोग तथा तनाव की संभावना बनी रहती है. उसी प्रकार स्नान घर तथा शौचालय एक साथ ना रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >