साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (8-14 जनवरी 2023): जानें जातकों के लिए कैसा रहेगा नए साल का दूसरा सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (8-14 जनवरी 2023): साल 2023 का पहला महीना यानी जनवरी 2023 की शुरूआत हो गई है. मेष से मीन राशिवालों के लिए जनवरी माह और इस साल का दूसरा सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मेष साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों का इस सप्ताह किस्मत की बजाय कर्म पर भरोसा करना होगा.साथ ही साथ कोई भी बड़ा फैसला आवेश में आकर या भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है.सप्ताह की शुरुआत में आपको लीक से हटकर काम करने के अवसर प्राप्त होंगे, जिसका आपको पूरा फायदा उठाना चाहिए.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपनी सामान्य दिनचर्या के अलावा कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं.सितारों के अनुसार, आप विभिन्न रोमांचक योजनाओं में शामिल होकर अपने प्रियजनों के साथ समृद्ध क्षणों का आनंद लेते हुए आने वाला सप्ताह बहुत अच्छा बिताएंगे.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

धन और सेहत के मामले में इस हफ्ते विशेष ध्यान देना होगा. यदि आप सांस और शुगर के मरीज हैं तो विशेष सावधानी बरतें. बिजनेस या पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो उनके प्रयास सफल रहेंगे. माता-पिता की डांट को अन्यथा न लें.

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी.स्वजनों से अपेक्षा के अनुरूप सहयोग न मिलने पर मन थोड़ा दु:खी रहेगा.मनचाहे रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है.वहीं नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना उचित रहेगा.

सिंह साप्ताहिक राशिफल

बिजनेस में लाभ की स्थिति बन रही है. यदि जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें. संबंधों के मामले में सचेत रहें. कुछ लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं. किसी से यदि वादा करें तो उस निभाएं. दूसरों का भूलकर भी अपमान न करें. इस महीने काम का बोझ और टारगेट का प्रेशर बना रहेगा. लव पार्टनर का सहयोग मिलेगा.

कन्या साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह आपके लिए खास है. करियर और बिजनेस की दृष्टि से ये हफ्ता अच्छा साबित होगा. कुछ नए आइडिया, बॉस को प्रभावित कर सकते हैं. ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत मिल सकते हैं. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.

तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए है.यदि आपके करियर या कारोबार से जुड़ा कोई कार्य अटका हुआ है तो इस सप्ताह उसमें अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी.हालांकि इस सप्ताह आपको अपने समय को बेवजह की चीजों में बर्बाद करने और आलस्य से बचना होगा, अन्यथा पास आई सफलता हाथ से फिसल सकती है.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

पूरे सप्ताह मन में विरक्तता का भाव रहेगा एवं विरोधियों से शत्रुता समाप्त करने की इच्छा रहेगी.आय बेहतर बनी रहेगी एवं परिवार का साथ मिलेगा. शुक्रवार की शाम के पश्चात चंद्र के अनुकूल न होने से चिंताए बढ़ सकती हैं.

धनु साप्ताहिक राशिफल

ईश्वर की कृपा से आप पाएंगे कि इस सप्ताह अधिकांश चीज़ें नियंत्रण में रहेंगी.जो लोग अपना खुद का कुछ शुरू करने की सोच रहे हैं, वे अंतत: किसी बिजनेस पार्टनर की मदद से सफल हो सकते हैं.साथ ही जो लोग अपने भाई-बहनों के साथ संबंध सुधारना चाहते हैं उनके लिए भी यह सप्ताह आशीर्वाद देने वाला नजर आ रहा है.

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए.कार्यक्षेत्र हो या फिर घर यदि आपसे कोई गलती हुई है तो बजाय उसके लिए बहाने बनाने या झूठ बोलने के उसे स्वीकार करना उचित रहेगा, अन्यथा पोल खुलने पर आपको अधिक शर्मिंदा होना पड़ सकता है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

अनावश्यक समय बर्बादी से खिन्नता रहेगी.गुरु एवं शुक्रवार को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है.आपका व्यय बढ़ सकता है.शनिवार अनुकूल रह सकता है.आपकी चिंताएं समाप्त होंगी.इस दिन मित्रों से मुलाकात एवं धन की प्राप्ति भी होगी.

मीन साप्ताहिक राशिफल

ग्रहों की स्थिति आपके लिए सही और सटीक नहीं लग रही है.नतीजतन, यह आने वाले सप्ताह के दौरान आपको दुखी और अकेला रहने में परिणत कर सकता है.प्रेरित रहने का सबसे अच्छा तरीका है अपने आप को करीबी और प्रियजनों के साथ घेरना जो केवल आपकी बेहतर जीवन शैली और भविष्य के बारे में सोचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >