Weekly Rashifal 6 To 12 September: चिंताओं का होगा अंत या बढ़ेंगी टेंशन , यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal 6 To 12 September 2026: इस हफ्ते करियर में किसको मिलेगी तरक्की और किसे रहना होगा सावधान? जानें अपनी राशि का पूरा हाल, शुभ रंग, अंक और उपाय.

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • करियर: इस हफ्ते काम में नई दिशा और अवसर मिलेंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल है, मेहनत से मनचाहा रिजल्ट मिलेगा. मीडिया-तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोग गुस्से पर काबू रखें.
  • धन: तरक्की के साथ पैसों का लाभ होगा, खर्चों पर नियंत्रण रखें. बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें.
  • प्रेम-परिवार: पार्टनर से मतभेद संभव, धैर्य रखें. कुछ लोगों के प्रेम में शादी की बात आगे बढ़ेगी. संपत्ति का विवाद सुलझेगा.
  • उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं.
  • शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार
  • शुभ रंग: पिंक, गोल्डन

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • परिवार: घर-परिवार में हालात बेहतर होंगे, संपत्ति बंटवारे का तनाव सुलझने की उम्मीद है. आपके व्यवहार से परिवार खुश रहेगा.
  • करियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नकारात्मक सोच से बचें. नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा, कारोबारियों को बड़ा अनुबंध मिलने के आसार हैं.
  • धन: लंबे समय से अटका पैसा इस हफ्ते वापस मिल सकता है, आर्थिक तंगी दूर होगी.
  • प्रेम: नए शादीशुदा जोड़ों का समय मौज-मस्ती में बीतेगा. नया प्रेम-प्रसंग शुरू होगा और रिश्ता शादी तक जा सकता है.
  • उपाय: हनुमान जी को हल्दी-चने का चोला चढ़ाएं, मंगलवार को गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: इंडिगो, पर्पल शुभ दिन: मंगलवार, शुक्रवार

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • परिवार: घर की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे, पर बुजुर्गों की तबीयत को लेकर चिंता रह सकती है. संपत्ति का विवाद आपसी सद्भाव से सुलझाएं.
  • करियर: मेहनत और लगन से सफलता मिलेगी. पुरानी छवि सुधारने का मौका मिलेगा, प्रमोशन के योग बन रहे हैं. बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा.
  • धन: हफ्ता अनुकूल रहेगा, पर बेवजह के खर्चों से बचें और पैसों का सही इस्तेमाल करें.
  • प्रेम: प्रेम-संबंध गोपनीय नहीं रह पाएगा, जिससे घर में तनाव बन सकता है. गुस्से पर काबू रखें.
  • उपाय: शनिवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, जरूरतमंदों को हरी चीजों का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा , पीला
  • शुभ दिन: रविवार, गुरुवार

ये भी पढ़ें: नीम करोली बाबा के 5 अनमोल वचन, बदल देंगे जिंदगी को देखने का नजरिया

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • करियर: बड़ी खुशखबरी! लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अच्छा मौका मिलेगा. आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और शानदार परफॉर्मेंस से लोग तारीफ करेंगे.
  • धन: हफ्ता फायदेमंद रहेगा. वित्तीय परेशानियों का समाधान निकलने के पुक्के आसार हैं.
  • प्रेम: लव लाइफ एकदम जबरदस्त रहेगी. नए दंपती को सुख-समृद्धि मिलेगी, संतान की किलकारी के योग बन रहे हैं. प्रेमी के साथ शादी का संयोग बनेगा.
  • परिवार: समाज में इज्जत बढ़ेगी, दोस्त-रिश्तेदार पूरा साथ देंगे.
  • उपाय: सोमवार को शिवजी को जल अर्पित करें, गुरुवार को पीली चीजों का दान करें.
  • शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार
  • शुभ रंग: गोल्डन, मैरून

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • करियर: लक्ष्यों को पाने की चाह में मेहनत बढ़ेगी, दबाव रहेगा. खुशखबरी यह है कि नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है.
  • धन: हफ्ता ठीक-ठाक रहेगा, पर बड़े निवेश से पहले अच्छी खासी सोच-विचार करें. जल्दबाजी नुकसान दे सकती है.
  • प्रेम: रोमांस के लिए समय बहुत अच्छा है. रिश्ते में गहराई आएगी और अविवाहित लोगों को शादी का रिश्ता आ सकता है.
  • परिवार: मस्ती-मौज का माहौल बनेगा. भोज या समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा, परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा.
  • उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें, गेहूं-गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, गुलाबी
  • शुभ रंग: लाल, गुलाबी

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • करियर: सितारे पूरी तरह आपके पक्ष में हैं. करियर को नई दिशा मिलेगी, नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा मौका मिलेगा. परीक्षा-इंटरव्यू में सफलता के पुक्के योग हैं.
  • धन: तरक्की के साथ पैसों में बढ़त मिलेगी, अटके पैसे वापस आएंगे. खर्चों पर लगाम लगाएं.
  • प्रेम: पिछले दिनों की परेशानियां खत्म होंगी, रिश्ता मजबूत होगा. अविवाहित लोगों को शादी का सुखद योग बन रहा है.
  • परिवार: धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. संतान के करियर की चिंता दूर होगी और खुशखबरी मिलेगी.
  • उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं, बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
  • अंक: 1,7
  • दिन: रविवार, गुरुवार

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • करियर: इस हफ्ते सब्र रखना जरूरी है. नया प्रोजेक्ट अभी टालें. बॉस आपसे खुश रहेंगे, युवा अपना लक्ष्य हासिल करेंगे. मेहनत बेकार नहीं जाएगी.
  • धन: जल्दबाजी न करें, बड़ी डील का इंतजार लंबा खिंच सकता है. खर्चों पर लगाम रखें, आने वाला समय आपके हक में रहेगा.
  • प्रेम: किसी से इमोशनली जुड़ाव बढ़ेगा, जो जिंदगी में नया मोड़ दे सकता है. नया प्रेम-संबंध शुरू होने के आसार हैं.
  • परिवार: जिम्मेदारियां निभाएंगे, शुभ समाचार मिलेगा. पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी.
  • उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, शनिवार को हनुमान चालीसा पढ़ें.
  • शुभ दिन: बुधवार,शनिवार
  • शुभ रंग: सिल्वर, नीला

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • करियर: बेरोजगार लोगों को पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे. काम के साथ ग्लैमर जुड़ेगा, परीक्षा-प्रतियोगिताओं में मनचाही सफलता मिलेगी. सरकारी कर्मियों के ट्रांसफर की संभावना है.
  • धन: हफ्ता कमाल का रहेगा. आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी.
  • प्रेम: रोमांस, फन और लव के लिए समय बेहद अच्छा है. नया प्रेम-प्रसंग शुरू हो सकता है, नए जोड़ों का समय मौज-मस्ती में बीतेगा.
  • परिवार: संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी. भाई-बहनों के झगड़े खत्म होंगे, रोग-ऋण-शत्रुबाधा से छुटकारा मिलेगा.
  • उपाय: हनुमान जी की मूर्ति पर सिंदूर चढ़ाएं, मंगलवार को ज्योति की माला अर्पित करें.
  • शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार
  • शुभ रंग: लैवेंडर, पर्पल


धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • करियर: प्रोफेशनल लाइफ के लिए समय अनुकूल है, पूरा फायदा उठाएं. नई नौकरी का प्रपोजल आ सकता है, जो करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा. बिजनेस में उन्नति होगी.
  • धन: तरक्की के साथ पैसों में बढ़त मिलेगी. बिजनेस से अच्छा मुनाफा होगा, बढ़ी सैलरी आर्थिक तंगी दूर करेगी.
  • प्रेम: गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता मजबूत होगा. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, अविवाहितों को शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है.
  • परिवार: घर में हर्षोल्लास रहेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, खुशखबरी मिलेगी.
  • उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें, विष्णु जी की पूजा करें.
  • शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार
  • शुभ रंग: लाल, गुलाबी

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • करियर: बढ़िया मौके बन रहे हैं. नौकरी की तलाश जल्द पूरी होगी, नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे तो बेझिझक आगे बढ़ें. जमीन-मकान-गाड़ी की खरीद-बिक्री से फायदा होगा.
  • धन: खुशखबरी लेकर आ रहा है. अटके हुए पैसे वापस मिलेंगे, प्रॉपर्टी के सौदों में मुनाफा होगा.
  • प्रेम: प्रेमी-प्रेमिका की नजदीकी बढ़ेगी. शादीशुदा जोड़ों की अनबन आसानी से सुलझ जाएगी, अविवाहितों को अच्छे रिश्ते आएंगे.
  • परिवार: नया घर या फ्लैट खरीदने का प्लान बनेगा, बच्चों की तरक्की से मन खुश रहेगा.
  • उपाय: शनिवार को शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं, हनुमान चालीसा पढ़ें.
  • शुभ दिन: बुधवार, शनिवार
  • शुभ रंग: लाल, गुलाबी


कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • करियर: क्रिएटिव फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए समय अनुकूल है. शोध-लेखन से आनंद आएगा. करियर को लेकर लंबे समय से चल रही चिंता दूर होगी, प्रमोशन के संयोग बन रहे हैं.
  • धन: सफलता का असर पैसों पर भी दिखेगा. प्रमोशन से आमदनी बढ़ेगी, टैलेंट से अच्छी कमाई होगी.
  • प्रेम: पर्सनल लाइफ पूरी तरह साथ देगी. पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, शादी की बात आगे बढ़ेगी.
  • परिवार: परिजनों से प्यार मिलेगा. सपरिवार घूमने या मनोरंजन का प्लान यादगार बनेगा.
  • उपाय: शुक्रवार को तुलसी जी को जल अर्पित करें, सफेद वस्तुओं का दान करें.
  • शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार
  • शुभ रंग: सफेद, नीला


मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

  • करियर: बड़ी राहत वाली खबर है. जिन कामों से अब तक नुकसान हो रहा था, वहां से फायदा शुरू होगा. लंबे समय से अधूरा पड़ा काम पूरा होगा, बिजनेस की चाल आपके कंट्रोल में रहेगी.
  • धन: आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे, घर की आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा.
  • प्रेम: समय एकदम बढ़िया है. रिश्ते में प्यार-मधुरता बढ़ेगी, घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा. अविवाहित लोगों को शादी का रिश्ता आने के पूरे योग हैं.
  • परिवार: जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे, इज्जत बढ़ेगी. भौतिक सुखों में इजाफा होगा.
  • उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें, जरूरतमंदों को पीला भोजन कराएं.
  • शुभ दिन: रविवार, मंगलवार
  • शुभ रंग: सिंदूरी, ऑरेंज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >