साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (6 फरवरी से 12 फरवरी 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (6 फरवरी से 12 फरवरी 2023): साल 2023 का दूसरा महीना यानी फरवरी 2023 की शुरूआत हो गई है. मेष से मीन राशिवालों के लिए फरवरी माह का पहला सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मेष साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह हनुमान जी कृपा से कार्यों को मैंनेज करने सक्षम होंगे. वहीं दूसरी ओर क्रोध से बचकर रहें, ऑफिस में कार्यों को लेकर मस्तिष्क काफी सक्रिय रहेगा. यदि टीम का नेतृत्व करते हैं तो उन पर बेवजह क्रोध न करें.

वृष साप्ताहिक राशिफल

वृष  राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह  स्वयं के द्वारा लिए गए निर्णयों को लेकर शंकित रहें, जिसको लेकर परेशान भी हो सकते हैं. निर्णय लेने से पूर्व अपनों से चर्चा कर लेनी चाहिए. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में सहकर्मियों से तालमेल बैठकर चलना है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन  राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मन को धार्मिक गतिविधियों में लगा कर रखना होगा वहीं दूसरी ओर धर्म-कर्म का कांबिनेश आपको बनाएं रखना है. कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे, क्योंकि काम का लोड अत्यधिक हो सकता है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए  इस सप्ताह कर्मक्षेत्र के प्रति सजग रहना होगा, ग्रहों की स्थिति कुछ नकारात्मक चल रही है. बॉस के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं, वहीं ऑफिशियल स्थितियां मजबूत रहें इस पर ध्यान दें. ऑफिस में कई तरह के लोगों को डील करना पड़ेगा, इसलिए धैर्य के साथ कार्य पर ही फोकस करें.

सिंह साप्ताहिक राशिफल
सिंह  राशि के जातक यदि इस सप्ताह  धन का खर्च और धन का निवेश दोनों स्थितियां बनेगी. ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए सलाह दी जाती है, की अनावश्यक धन खर्च करने के बजाए निवेश करना चाहिए.

कन्या साप्ताहिक राशिफल
कन्या  राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह आध्यात्मिक कार्यों के साथ ज्ञान अर्जित पर भी ध्यान देना होगा. नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा और जो लोग विधिवत अध्ययन करना चाहते हैं, तो वह प्रवेश ले सकते हैं.

तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला  राशि के  जातकों को इस सप्ताह बेवजह के मानसिक उलझनों से परेशान रहेंगे साथ ही अधिक क्रोध भी आएगा लेकिन आपको ऐसी स्थिति में शांत ही रहना चाहिए. सप्ताह के शुरुआत में मन में कुछ अज्ञात भय भी रह सकता है.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के  जातकों को नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव आपकी वाणी को प्रभावित करेगा. वहीं दूसरी ओर अधिक आलस्य से बचना होगा. ऑफिशियल कार्यों में कड़ी चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए, सभी प्रकार का कार्य उत्साह के साथ करें.

धनु  साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के  जातकों के लिए   इस सप्ताह सभी कार्यों का परीक्षण बड़ी बारीकता से करेंगे, वहीं दूसरी ओर कार्यों में बाधाएं चुनौतियां बन कर सामने आएंगी. जिम्मेदारीयों को भार नहीं समझना चाहिए.

मकर साप्ताहिक राशिफल
मकर  राशि के जातक सप्ताह के शुरुआती दिनों में अच्छी इनकम का फायदा उठाएंगे लेकिन सप्ताह के बीच में बढ़ते हुए खर्चे और सेहत में गिरावट आपको परेशान कर सकती है. आपको किसी तरह की चोट लगने की संभावना है इसलिए थोड़ी सावधानी रखें.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
कुंभ  राशि के जातक सप्ताह के शुरुआत में मानसिक तनाव खर्चों में वृद्धि और सेहत में कमजोरी महसूस करेंगे. आपको जल्दी थकान हो जाएगी और ज्यादा नींद आएगी इसलिए आपको अपनी दिनचर्या को अच्छा बनाने की कोशिश करनी चाहिए.

मीन साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में और कॉन्फिडेंस का शिकार हो सकते हैं इसलिए खुद पर भरोसा तो रखें लेकिन किसी अन्य दोस्त की सलाह भी ले लें. किसी को भी बुरा कहने से पहले सौ बार सोचें. गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ेगा क्योंकि जीवन साथी को अच्छे से समझ नहीं पाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >