साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (21 मई से 27 मई 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (21 मई से 27 मई 2023): साल 2023 का पांचवें महीने यानी मई 2023 की शुरूआत हो गई है. मेष से मीन राशिवालों के लिए मई माह का चौथा सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको बचना होगा.क्योंकि संभव है कि वे किसी प्रकार के दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो.इस सप्ताह आप पूर्व की तुलना में, अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं.ऐसे में उसे पूरा करने में भी आपको अच्छी-खासी मेहनत करनी होगी.

वृष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अपने अकेलापन को ख़ुद पर क़ाबू न करने दें और समय मिलने पर कही बाहर जाकर, कुछ दोस्तों के साथ समय बिताएँ.आपकी चंद्र राशि में शनि दसवें भाव में मौजूद हैं और आपके करियर राशिफल की बात करें तो, इस सप्ताह आपके प्रयासों और विचारों को आपके भाग्य का भरपूर समर्थन मिलेगा और जिसकी मदद से आपके करियर को अच्छी बढ़त मिलने की संभावना है.

 मिथुन साप्ताहिक राशिफल
 इस सप्ताह आपकी राशि के लिए भी ये मुहावरा बिलकुल सही बैठने वाला है.क्योंकि इस दौरान आपको ख़र्च करने से बचते हुए, खुद पर नियंत्रण रखने की सबसे अधिक ज़रूरत होगी.इस सप्ताह घर पर अचानक, मेहमानों का आगमन संभव है.जिससे पारिवारिक वातावरण में शांति आ सकेगी.इस दौरान आपको घर पर स्वादिष्ट भोजन खाने का मौका मिलेगा, साथ ही आपका शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ ही गुजरेगा.

कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपके अंदर, प्रतिस्पर्धा की भावना सबसे अधिक देखी जाएगी.इस कारण आप हर किसी से अपने कार्यों को पहले पूरा करने के लिए, तत्पर तो नज़र आएँगे.परंतु काम-काज की अधिकता आपके लिए, कुछ थकावट भरी सिद्ध हो सकती है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको इस बात का एहसास होगा कि आप जिस शारीरिक और मानसिक बीमारी से लंबे समय से परेशान थे, उनकी असल जड़ आपका दुःख हो सकता है.ऐसे में इनसे बचने के लिए, खुद को खुश रखने का प्रयास करने.आपकी चंद्र राशि में बृहस्पति नौवें भाव में मौजूद हैं और आर्थिक लिहाज़ से आपकी राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी शुभ साबित होने वाले हैं.

कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में तो सुधार आना तय है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की ज़रूरत पड़ सकती है.जिसे लेकर आपके भी मानसिक तनाव में वृद्धि होगी.कारोबारियों के लिए ये सप्ताह सामान्य ही रहने की उम्मीद है.

तुला साप्ताहिक राशिफल
 इस सप्ताह आपको धन लाभ होगा, जिसके बाद आप किसी अच्छे निवेश में पैसा लगाते हुए, अपनी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफा कर सकते हैं.इसके लिए आप अपने रिश्तेदार या किसी करीबी के साथ, भागीदारी के व्यापार के बारे में भी कोई महत्वपूर्ण फ़ैसला ले सकते हैं.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
अपने निजी जीवन में लिए गए किसी बड़े निर्णय में, आपको अपने परिवार का समर्थ प्राप्त नहीं होगा.जिससे आप खुद को बेहद अकेला महसूस भी करेंगे , साथ ही आपके मन में उनसे दूर जाने तक का विचार आ सकता है.यदि पूर्व में आपको अपने करियर में कुछ निराशा हाथ लगी थी तो, इस सप्ताह चीजें वापस से ठीक होने लगेंगी.

धनु  साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ सुकून भरे पलों की तलाश करते हुए, घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे.लेकिन आपको किसी भी प्रकार के धन को खर्च करते समय, विशेष सावधानी बरतनी होगी.क्योंकि संभव है कि इस समय आप पैसा खर्च करते हुए सुकून तो पा लें, परंतु बाद में आपको इस कार्य के लिए पछताना भी पड़ सकता है.

मकर साप्ताहिक राशिफल
 ये सप्ताह यूँ तो आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से बेहतर ही रहने वाला है, परंतु बावजूद इसके आपको अभी हर प्रकार के धन का निवेश करने से बचना चाहिए.हालांकि किसी कारणवश यदि ऐसा करना संभव न हो तो, आपके लिए ज़रूरी होगी कि बहुत सोच-समझकर ही, किसी भी निवेश की ओर अपने कदम उठाए.आप इस सप्ताह महसूस करेंगे कि दोस्त, रिश्तेदार और घर के लोग आपकी ज़रूरतों को नहीं समझते हैं.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके कुटुंब में उत्सव का सा माहौल रहेगा और सभी सदस्य प्रसन्न दिखाई देंगे.परिवार में लोगों की ख़ुशी देख, आपके मुख पर भी मुस्कान दिखाई देगी और आप पारिवारिक सुख प्राप्त करने में सफल होंगे.इस राशि के व्यापारियों को इस सप्ताह, कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

मीन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक घटित हो सकता है, जब आपको इस बात का एहसास होगा कि दफ़्तर में जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है.इसलिए उनके साथ अपने सभी खराब अनुभव भूलकर, नई और सकारात्मक शुरुआत के लिए, आपको ही कोई अच्छा फैसला लेना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >