साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन(1 अक्टूबर 2023 से 7 अक्टूबर 2023):जानें कैसा रहेगा आपके लिए अक्टूबर का पहला सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (1 अक्टूबर 2023 से 7 अक्टूबर 2023): साल 2023 का नौवें महीना यानी अक्टूबर 2023 का पहला सप्ताह शुरू वाला है. मेष से मीन राशिवालों के लिए अगस्त माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मेष साप्ताहिक राशिफल
आपकी अन्दरूरनी ताक़त, इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत सिद्ध होगी. क्योंकि इस दौरान आप कार्यक्षेत्र पर अपने प्रभाव को बरकरार रखते हुए, दूसरों की मदद करते दिखाई देंगे.

वृष साप्ताहिक राशिफल
आपको अपने समय का सदुपयोग करते हुए, अपनी कार्य क्षमता को समझने और सिर्फ़ खाली बैठने की बजाय कुछ ऐसा करना होगा, जिससे आपकी कमाई में इज़ाफा होने की संभावना बढ़ सके. इस राशि के कुछ जातकों की छोटी बहन को, इस सप्ताह मनचाही जॉब मिल सकती है.

 मिथुन साप्ताहिक राशिफल
परिवार के सदस्यों के बर्ताव के चलते आप इस सप्ताह थोड़ा खीज महसूस करेंगे. इससे आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी, साथ ही संभव है कि आपका उनके साथ विवाद हो. कारोबारियों को इस सप्ताह पूर्व के किसी पुराने निवेश की वजह से, कोई बड़ा घाटा हो सकता है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल
आप इस सप्ताह अपने विचारों का आदान-प्रदान करना तो चाहेंगे, परंतु कार्यस्थल पर आपके विचारों और सलाह को ज़्यादा महत्व नहीं मिलेगा. इस दौरान आप खुद को बेहद अकेला पाएंगे, साथ ही इससे आपके करियर की रफ़्तार भी कुछ कम होती दिखाई देगी.

सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस समय आपका व्यवहार घरवालों के प्रति भी अच्छा रहेगा, जिसके चलते आपके माता-पिता आपको देखकर खुश रहेंगे और इससे आपको भी प्रसन्नता की अनुभूति होगी. बृहस्पति के नौवें भाव में मौजूद होने और आपकी चंद्र राशि पर दृष्टि पड़ने के कारण दफ्तर या ऑफिस में जिसके साथ भी, आपकी अकसर बहस हो जाती है या कम बनती.

कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी घर आने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी. इस दौरान परिवार की कोई पुरानी एल्बम या कोई पुरानी तस्वीर, आपके और परिवार की पुरानी यादों को ताज़ा करेगी, और आप उस सदर्भ में पुरानी स्मृतियों को याद करेंगे.

तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधाओं का आनंद लेने में इतना व्यस्त रहने वाले है कि, आपके पास अपने परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने का समय ही नहीं बचेगा. जिसके कारण आप उन्हें नाराज़ करते हुए, पारिवारिक वातावरण को तनावपूर्ण बना सकते हैं.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह बहुत अधिक आशंका है कि आपका कोई पुराना और करीबी मित्र, आपको कोई बड़ा धोखा दे. इसके चलते आप अपना गुस्सा परिवार के किसी सदस्य पर निकाल सकते हैं, जिससे पारिवारिक वातावरण में अशांति उत्पन्न होगी, साथ ही इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है.

धनु  साप्ताहिक राशिफल
 इस सप्ताह इसको लेकर कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. क्योंकि योग बन रहे हैं कि ये समय आपकी रचनात्मकता में वृद्धि लेकर आए, जिस कारण आप अपने व्यापार के लिए कोई ऐसा बेहतर कदम उठा सकें, जिससे आपको मुनाफ़ा और तरक्की दोनों मिल सकेगी.

मकर साप्ताहिक राशिफल
आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों की मदद ले सकते हैं. चंद्र राशि के संबंध में बुध आठवें भाव में स्थित होने के कारण आपकी राशि से संबंधित वो युवा, जो किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं, उन्हें इस सप्ताह अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकेगा.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह घर में किसी नन्हें मेहमान के आने की खुशख़बरी, परिवार में शांति का वातावरण सुनिश्चित करेगी. इससे परिवार के सदस्यों में भी भाईचारे की वृद्धि होगी, इसलिए सप्ताह के अंत में घरवालों के साथ इस ख़ुशी को मनाते हुए, किसी पिकनिक पर जाने का प्लान करें.

मीन साप्ताहिक राशिफल

संभव है कि जिस प्रोमोशन की चाहत आपको, लंबे समय से थी, वो आपको इस सप्ताह अपनी मेहनत और लगन के चलते प्राप्त हो सकेगा. हालांकि इसके लिए आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष ,अपनी इच्छा को रखने की भी आवश्यकता होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >