Weekly Rashifal 01 to 07 June 2025: कैसा रहेगा जून महीने का पहला सप्ताह, यहां देखें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal 01 to 07 June 2025: साल 2025 के छठे महीने यानी जून माह के आरंभ के साथ महीने के पहले सप्ताह की शुरूआत हो चुकी है. मेष से मीन राशिवालों के लिए जून माह का पहला सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

Weekly Rashifal 01 to 07 June 2025: साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (10 सितंबर 2025 से 16 सितंबर 2025): सितंबर माह का पहला सप्ताह शुरू होने जा रहा है. वैसे तो ये सप्ताह औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे सप्ताह की प्लानिंग कर सकें…

मेष साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह ऊर्जा और साहस से परिपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य किया जा सकता है. वित्तीय मामलों में सतर्क रहें. पारिवारिक जीवन में मिठास बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में थोड़ी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

Aries Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, शरीर को पर्याप्त आराम देना आवश्यक होगा

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में मानसिक उलझन हो सकती है, लेकिन बाद के दिनों में स्थिरता आएगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी.

Taurus Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं 

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह रचनात्मक कार्यों के लिए बहुत अच्छा है. नौकरी में पदोन्नति या नया अवसर प्राप्त हो सकता है. पुराने दोस्तों से मिलने की संभावना है. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. यात्रा के अवसर भी बन रहे हैं.

Gemini Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, विवाहित जातकों के लिए तनाव कम करने की जरूरत

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी भावनाएं प्रबल रह सकती हैं, लेकिन संयम बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में सतर्कता आवश्यक है. वित्तीय लेन-देन को सोच-समझकर करें. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी.

Cancer Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. उच्चाधिकारियों का समर्थन मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

Leo Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, अधिकारियों से प्रशंसा मिलने की संभावना है 

कन्या साप्ताहिक राशिफल

समय अनुकूल है, लेकिन अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पेट से संबंधित समस्याओं के प्रति. साझेदारी में लाभ की संभावना है. विवाहित व्यक्तियों के लिए संबंधों में सुधार संभव है.

Virgo Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, सिरदर्द या नींद की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं 

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक है. धन के नए स्रोत खुलने की संभावना है. किसी पुराने मित्र से लाभ मिलने की संभावना है.

Libra Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, इस सप्ताह थोड़ी चुनौती हो सकती है 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

कार्य में सफलता के संकेत मिल रहे हैं. विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन उनका प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. किसी महत्वपूर्ण निर्णय में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित होगा.

Scorpio Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, सतर्कता और विवेक का परीक्षण होगा

धनु साप्ताहिक राशिफल

आपको भाग्य का साथ मिलेगा. शिक्षा और करियर में प्रगति की संभावना है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. नए लोगों से संपर्क करना लाभदायक साबित होगा. संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी.

Sagittarius Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, जिम्मेदारियों को उत्साह के साथ निभाना होगा

मकर साप्ताहिक राशिफल

कठिन परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा. धन लाभ के अवसर बन रहे हैं. पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा. जीवनसाथी से कोई आश्चर्यजनक समाचार मिल सकता है.

Capricorn Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सुस्त हो सकती है, लेकिन अंत तक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. नौकरी में बदलाव का योग है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

Aquarius Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, हर कदम सोच-समझकर उठाएं

मीन साप्ताहिक राशिफल

रचनात्मकता में वृद्धि होगी. कलाकारों और विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. भावनात्मक संबंधों में गहराई आएगी. आध्यात्मिक रुचि में वृद्धि होगी.

Pisces Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, वित्तीय निर्णय से पहले सलाह लेना न भूलें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >