Weekly Horoscope 20 to 26 September 2026: सितंबर का चौथा सप्ताह यानी 21 से 27 सितंबर 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस सप्ताह 21 सितंबर को बुध चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जबकि 26 सितंबर को तुला राशि में पहुंचकर शुक्र के साथ युति बनाएंगे. इसका असर बुद्धि, संवाद, व्यापार, करियर, धन और रिश्तों पर दिखाई दे सकता है. कुछ राशियों के लिए नए अवसर और आय के योग बनेंगे, वहीं कुछ को खर्च और जल्दबाजी से बचना होगा. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन से मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल.
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि वाले जातकों को नए हफ्ते में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.वर्कप्लेस में आपकी एक्टिवनेस और डिसिजन मेकिंग की सराहना होगी. प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा.आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर माह का नया हफ्ता आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में महत्वपूर्ण रहेगा. आपके लिए इनकम सोर्स बढ़ेंगे. बिजनेस करते हैं तो रुका हुआ कोई काम आगे बढ़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर खानपान और आराम का ध्यान रखना जरूरी होगा. रिश्तों में अपनी जिद से बचें.
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल
सितंबर माह के आने वाले हफ्ते में आप थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं. वर्कप्लेस पर नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई पर ध्यान देने का अच्छा समय है.
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के साप्ताहिक राशिफल की बात करें तो ये हफ्ता आपको आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आप वर्किंग हैं तो आपको वर्कप्लेस पर पहचान मजबूत होगी.जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और बड़े खर्च को कुछ समय टालना बेहतर होगा.
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के साप्ताहिक राशिफल की बात करें तो आपके लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी साबित होगी. काम के दबाव को खुद पर हावी न होने दें.घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. धन कमाने के साथ बचत पर भी ध्यान दें.
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल
आने वाले हफ्ते में कन्या राशि के जातकों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. प्रेम संबंधों में शक या गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए पार्टनर से खुलकर बात करें.आर्थिक लाभ का अवसर मिल सकता है, लेकिन कागजी काम में सावधानी रखें
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला हफ्ता आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत दे रहा हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है.प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा और पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर हो सकते हैं.
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार में किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है.प्रेम संबंधों में पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी होगा. आराम और नींद पर भी ध्यान दें.आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें.
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी. प्रेम जीवन में भी अच्छा समय रहेगा और सिंगल जातकों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. परिवार में माहौल सकारात्मक रहेगा.
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों की नौकरी में अधिकारी काम की सराहना कर सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. हालांकि, काम के कारण परिवार को नजरअंदाज करने से बचें. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बचत पर ध्यान दें.
कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को बातचीत और नेटवर्किंग से फायदा मिल सकता है. प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ किसी पुराने मतभेद को बातचीत से सुलझाने का अवसर मिलेगा. परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है. धन के मामले में सप्ताह अच्छा रह सकता है.
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
सितंबर माह के नए हफ्ता में आपको मिश्रित परिणाम देखने को मिलेगा. करियर में मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन उसका परिणाम भी मिल सकता है. आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलें. म संबंधों में भावनात्मक होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें और पार्टनर की बात समझने की कोशिश करें.