मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के जीवन में आएंगे ये बदलाव, यहां देखें 20 से 26 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 20 April to 26 April 2025: अप्रैल 2025 का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. नया सप्ताह आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है? जानें अपनी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह – प्रेम, करियर, सेहत और आर्थिक स्थिति पर क्या होगा प्रभाव. आइए, ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से साप्ताहिक राशिफल के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

Weekly Horoscope 20 April to 26 April 2025: राशिफल के अनुसार, 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2025 के दौरान कुछ राशियों के जातकों के परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन होने की संभावना है. वहीं, कुछ राशियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी. आइए, जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से इस साप्ताहिक राशिफल

मेष (Aries)

सप्ताह की शुरुआत जोश से होगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें. निवेश सोच-समझकर करें. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.

मेष साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025, गुस्से में लिया फैसला पड़ सकता है भारी

वृषभ (Taurus)

धन संबंधी मामलों में थोड़ा संभलकर चलें. इस सप्ताह किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.

वृष साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025, लेन-देन से पहले दस्तावेज जांचना न भूलें

मिथुन (Gemini)

नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. करियर में प्रगति हो सकती है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. थकान महसूस हो सकती है.
उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025, लव रिलेशन में आ सकता है कोई तीसरा 

कर्क (Cancer)

मन में अस्थिरता हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें. नौकरी में परिवर्तन की संभावना है. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025, पुराना प्रेम एक बार फिर दे सकता है दस्तक 

सिंह (Leo)

यह सप्ताह आपकी प्रतिभा को निखारने वाला हो सकता है. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें.
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025, घमंड और सुस्ती से रहें दूर 

कन्या (Virgo)

कार्य में सावधानी बरतें, वरना गलती हो सकती है. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. सेहत को लेकर सजग रहें.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025, जलन और शक से बिगड़ सकते हैं संबंध

तुला (Libra)

भाग्य आपका साथ देगा. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. यात्रा का योग बन सकता है.
उपाय: श्रीकृष्ण को मक्खन का भोग लगाएं.

तुला साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025, संबंधों में आ सकती है कड़वाहट

वृश्चिक (Scorpio)

भावनाओं में बहने से बचें. प्रोफेशनल लाइफ में सतर्क रहें. संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है.
उपाय: काले तिल का दान करें.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025, प्रेमी से दूरियां होंगी कम

धनु (Sagittarius)

यह सप्ताह आर्थिक लाभ देने वाला हो सकता है. रुके हुए काम बनने लगेंगे. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी.
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

धनु साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025, करियर में आ सकता है बड़ा उछाल

मकर (Capricorn)

नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. समय थोड़ा व्यस्त रहेगा लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे. पारिवारिक सहयोग मिलेगा.
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं.

मकर साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025, कठोर वचन कर सकते हैं रिश्तों को खराब

कुंभ (Aquarius)

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. नए संपर्क लाभदायक हो सकते हैं.
उपाय: जल में केसर डालकर स्नान करें.

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025, फिटनेस से रखें खुद को तनावमुक्त

मीन (Pisces)

मन थोड़ा विचलित रह सकता है. करीबी लोगों से मनमुटाव से बचें. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है.
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं.

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025, भावनाओं से मुक्त रहें, सही निर्णय लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >