मेष से मीन तक, जानें 16-22 मार्च का राशिफल और क्या कहता है आपका भाग्य

Weekly Horoscope 16 to 22 March 2025: आगामी सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक और व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी, जबकि अन्य राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से जानें 16-22 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल.

Weekly Horoscope 16 to 22 March 2025: मार्च महीने का यह आगामी सप्ताह मेष से मीन राशि के जातकों के लिए व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम के संदर्भ में साप्ताहिक भविष्यफल कैसा रहेगा, इस सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें…

मेष राशि- मेष राशि की स्थिति संतोषजनक नहीं मानी जा सकती, क्योंकि आपके द्वादश भाव में शुक्र, बुध और राहु का जमावड़ा है. इससे व्यय बढ़ेगा और अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी. सिरदर्द और आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है. साझेदारी में कठिनाइयां आ सकती हैं. प्रेम और संतान के मामले भी अनुकूल नहीं हैं. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह समय अच्छा नहीं कहा जा सकता.

मेष साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025, इस हफ्ते गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा जरूरी

वृषभ राशि- स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी सामान्य प्रतीत हो रही है. प्रेम और संतान के मामले में स्थिति अच्छी है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह समय शुभ माना जाएगा. सप्ताह की शुरुआत में बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है. प्रेम और संतान के मामलों में कुछ मतभेद हो सकते हैं. मध्य में कुछ बाधाएँ उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन आप उन पर विजय प्राप्त कर लेंगे.

वृष साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025, अनावश्यक खर्च से बचें वरना हो सकता है नुकसान

मिथुन राशि- स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य है. प्रेम और संतान के मामले में भी स्थिति संतोषजनक है. व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय लगभग ठीक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में घरेलू कलह के संकेत हैं, इसलिए सावधानी बरतें. मध्य में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025, काम में अनियमितता और समर्पण से खुलेंगे सफलता के द्वार 

कर्क राशि– स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. प्रेम और संतान के मामले में स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर होगी. व्यापार भी सामान्य रहेगा. हालांकि, आपको भाग्य पर निर्भर रहकर आगे बढ़ने से बचना चाहिए. कार्यों में रुकावटें बनी रहेंगी. सप्ताह की शुरुआत में नाक, कान और गले से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. व्यावसायिक स्थिति में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025, इस हफ्ते रिश्तों में रह सकती है हल्की तकरार, सावधानी बरतें

सिंह राशि– अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नौकरी की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है. विवाह में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं. यह समय सामान्य रूप से मध्यम रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में वित्तीय हानि के संकेत मिल सकते हैं. आप मुख रोग से प्रभावित हो सकते हैं.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025, सोच-समझकर करें निवेश, जोखिम उठाने से बचें

कन्या राशि- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम और संतान के मामले में स्थिति भी सामान्य रहेगी. व्यापार में आप धीरे-धीरे प्रगति करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है. घर में शुभता बनी रहेगी और मध्य में धन की आमद बढ़ेगी.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025, रिश्तों में तनाव से बचने के लिए सोच-समझकर बोलें

तुला राशि- स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. प्रेम और संतान के मामले में स्थिति सामान्य है. व्यापारिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव बना रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में खर्चों की अधिकता मानसिक तनाव उत्पन्न कर सकती है. सिरदर्द और आंखों में दर्द की समस्या बनी रहेगी. मध्य में आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे.

तुला साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025, प्रेम जीवन में आ सकता है तनाव, भावनाओं पर रखें नियंत्रण

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य प्रतीत हो रही है. प्रेम और संतान के मामले में स्थिति सकारात्मक है. नौकरी की स्थिति संतोषजनक है. व्यापार में भी प्रगति देखने को मिलेगी. सप्ताह की शुरुआत में आय में उतार-चढ़ाव संभव है. यात्रा के दौरान कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं. अंत में खर्चों की अधिकता बनी रहेगी.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025, संबंधों में आएगी नई ऊर्जा, जीवनसाथी से बढ़ेगी नजदीकी

धनु राशि- स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है. प्रेम और संतान के मामले में भी स्थिति सकारात्मक है. व्यापार में बहुत अच्छी प्रगति हो रही है. इस समय आपके लिए शुभ संकेत मिल रहे हैं. घरेलू सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें और घरेलू कार्यों को शांति से निपटाएं. सप्ताह की शुरुआत में कानूनी मामलों से दूर रहें. व्यावसायिक उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

धनु साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025, पुराने विवाद के कारण घर में हो सकता है तनाव

मकर राशि- स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है. प्रेम और संतान के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी. व्यापार के दृष्टिकोण से यह समय अनुकूल है. सप्ताह की शुरुआत में यात्रा के दौरान कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं. आपकी मान-प्रतिष्ठा पर चर्चा हो सकती है. मध्य सप्ताह में व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी और उच्चाधिकारियों का समर्थन मिलेगा.

मकर साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025, प्रेम जीवन में आएगी नई ऊर्जा, रिश्ते में होगी प्रगति

कुंभ राशि- स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है. प्रेम और संतान के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी. व्यापारिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. परिवार में स्थिति संतोषजनक नहीं है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हो सकता है. सरकारी तंत्र में भी अस्थिरता बनी हुई है. सप्ताह की शुरुआत में चोट लगने की संभावना है, जिससे आप किसी समस्या में फंस सकते हैं.

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025, रिश्तों में हल्की तकरार संभव, धैर्य और समझदारी से काम लें

मीन राशि- स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. प्रेम और संतान के मामले में स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी स्थिति अस्थिर रहेगी. सप्ताह की शुरुआत में अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2025, तनाव से रहें दूर, मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >