आने वाला सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का 11 से 18 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 11 to 18 May 2025: इस साप्ताहिक राशिफल में हम मेष से मीन तक की सभी 12 राशियों के लिए संभावनाओं, चुनौतियों और ज्योतिषीय उपायों के बारे में जानकारी देंगे — ताकि आप अपने सप्ताह को और अधिक सफल, शुभ और सकारात्मक बना सकें।

Weekly Horoscope 11 to 18 May 2025: हर सप्ताह जीवन में एक नई शुरुआत का संकेत देता है। कभी यह आत्मविश्लेषण का समय होता है, तो कभी कार्यों को आगे बढ़ाने का। 11 मई से 18 मई 2025 का यह सप्ताह विशेष है — जहां कुछ राशियों के लिए भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं, वहीं कुछ को संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है. यहां जानें डॉ एन के बेरा से साप्ताहिक राशिफल

मेष (Aries)
यह सप्ताह उत्साह से भरपूर रहेगा. करियर में प्रगति के योग हैं. किसी पुराने प्रोजेक्ट से फायदा मिल सकता है. सेहत पर ध्यान दें और आराम जरूर करें.

Aries Weekly Horoscope 12 से 18 मई 2025, अधिक कार्यभार से थकान हो सकती है

वृषभ (Taurus)
नए काम की शुरुआत के लिए यह सप्ताह अनुकूल है. आर्थिक लाभ संभव है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा. पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा.

Taurus Weekly Horoscope 12 से 18 मई 2025, पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं

मिथुन (Gemini)
सप्ताह की शुरुआत में तनाव रह सकता है लेकिन अंत तक स्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी. संचार माध्यमों से लाभ होगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है.

Gemini Weekly Horoscope 12 से 18 मई 2025, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

कर्क (Cancer)
इस सप्ताह घरेलू मामलों पर ध्यान देना होगा. नौकरीपेशा लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. मानसिक रूप से स्थिर रहने का प्रयास करें.

Cancer Weekly Horoscope 12 से 18 मई 2025, उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहें 

सिंह (Leo)
आपकी नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. कोई नया निवेश लाभदायक साबित हो सकता है.

Leo Weekly Horoscope 12 से 18 मई 2025, सरकारी कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं

कन्या (Virgo)
थोड़ा सावधानी से चलने की जरूरत है. विरोधियों से सतर्क रहें. खर्चे बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, खासकर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

Virgo Weekly Horoscope 12 से 18 मई 2025, व्यापारियों को सतर्क रहना होगा 

तुला (Libra)
सप्ताह मिला-जुला रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. छात्रों को सफलता के संकेत हैं.

Libra Weekly Horoscope 12 से 18 मई 2025, नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं

वृश्चिक (Scorpio)
इस सप्ताह आप जोश में आकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. यह समय नए कौशल सीखने के लिए अनुकूल है. यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

Scorpio Weekly Horoscope 12 से 18 मई 2025, दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा

धनु (Sagittarius)
नए अवसरों के द्वार खुलेंगे. शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. किसी वरिष्ठ से सहयोग मिलेगा. खर्च सोच-समझकर करें.

Sagittarius Weekly Horoscope 12 से 18 मई 2025, वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी

मकर (Capricorn)
यह सप्ताह मेहनत और धैर्य की मांग करेगा. व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी. मित्रों से मतभेद हो सकते हैं, धैर्य रखें.

Capricorn Weekly Horoscope 12 से 18 मई 2025, परिजनों का सहयोग मिलेगा 

कुंभ (Aquarius)
नई योजनाओं की शुरुआत शुभ फल देगी. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. यात्राएं फायदेमंद होंगी.

Aquarius Weekly Horoscope 12 से 18 मई 2025, मित्रों और परिवार से संबंध प्रगाढ़ होंगे

मीन (Pisces)
इस सप्ताह रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. प्रेम संबंधों में नयापन आएगा. मानसिक शांति बनी रहेगी.

Pisces Weekly Horoscope 12 से 18 मई 2025, शारीरिक थकावट महसूस हो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >