धन की बारिश या खर्च का तूफान? देखें 19 से 25 अप्रैल 2026 का आर्थिक राशिफल

Weekly Financial Horoscope: 19 से 25 अप्रैल 2026 के आर्थिक राशिफल में जानें किन राशियों पर होगी धन की वर्षा और किन्हें करना होगा खर्च का सामना, निवेश और बचत के संकेत.

Weekly Financial Horoscope 19 to 25 April 2026: यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए आर्थिक दृष्टि से कई नए अवसर, बदलाव और चुनौतियों का संकेत लेकर आ रहा है. ग्रहों की बदलती चाल इस दौरान कुछ लोगों के लिए आय वृद्धि और नए बिजनेस अवसरों के द्वार खोल सकती है, तो कुछ राशियों को खर्चों और निवेश में सावधानी बरतने की सलाह दे रही है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय मेहनत के अनुरूप परिणाम पाने का रहेगा, जबकि व्यापारियों के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट, पार्टनरशिप और विस्तार की संभावनाएं बन सकती हैं. इस सप्ताह कई राशियों के लिए रुका हुआ पैसा वापस मिलने, पुराने निवेश से लाभ और नई आर्थिक योजनाओं की शुरुआत के योग भी बन रहे हैं. वहीं कुछ जातकों को अनावश्यक खर्च और जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से बचना होगा. कुल मिलाकर यह सप्ताह आर्थिक संतुलन, समझदारी और सही समय पर लिए गए फैसलों पर आधारित रहेगा. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 18 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच आपकी राशि के लिए धन, व्यापार और करियर के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं.

मेष आर्थिक राशिफल (Aries)

मेष राशि वाले को इस सप्ताह दूसरे भाव के स्वामी शुक्र और सूर्य सप्ताह के पहले दिन पहला भाव में रहेंगे 19 अप्रैल को शुक्र दूसरे भाव में संचरण करेगे तथा एकादश भाव के स्वामी शनि द्वादश भाव में बुध और मंगल के साथ है शनि 22 अप्रैल को द्वादश भाव में उदय भी होंगे होंगे, चंद्रमा आपकी राशि की पहला दूसरा तीसरा तथा सप्ताह के अंतिम दिन चौथे भाव में रहेंगे मेष राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक मामलों में सुधार और नई संभावनाओं का संकेत दे रहा है.पिछले समय में जिन योजनाओं पर आप मेहनत कर रहे थे, अब उनमें धीरे-धीरे परिणाम दिखाई देने लगेंगे. तीसरे भाव में गुरु है बिजनेस में किसी नए क्लाइंट या प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है जो आगे चलकर अच्छा लाभ देगा. एकादश भाव में राहु है नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन यही जिम्मेदारियां भविष्य में आय बढ़ाने का कारण बनेंगी. किसी पुराने निवेश से आंशिक लाभ मिल सकता है और रुका हुआ पैसा भी वापस आने की संभावना है. हालांकि खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट को संतुलित रखना जरूरी होगा. सप्ताह के मध्य में किसी महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय का दबाव बन सकता है, ऐसे में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं.

शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 2
ज्योतिष आर्थिक उपाय: “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. मंगलवार को लाल वस्त्र या मिठाई का दान करें.

वृषभ आर्थिक राशिफल (Taurus)

मेष राशि वाले को इस सप्ताह दूसरे भाव के स्वामी बुध एकादश भाव में शनि मंगल के साथ युति किए है 22 अप्रैल को एकादश भाव में शनि उदय भी होंगे एकादश भाव के स्वामी गुरु दूसरे भाव में रहेंगे,चंद्रमा आपके राशि की द्वादश पहला दूसरा तथा अंतिम दिन तीसरे भाव में रहेंगे, सूर्य और शुक्र सप्ताह के पहले दिन द्वादश भाव में रहेंगे 19 अप्रैल को शुक्र पहले भाव में संचरण करेगे ,वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से काफी मजबूत और स्थिरता देने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए वित्तीय कार्य अब गति पकड़ सकते हैं और किसी पुराने प्रोजेक्ट से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है. व्यापार में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं और साझेदारी से जुड़े कामों में भी फायदा दिख रहा है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बोनस, इंक्रीमेंट या अतिरिक्त इनकम का संकेत दे रहा है. हालांकि ध्यान रखे राहु दशम भाव में है बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा क्योंकि अनियंत्रित खर्च लाभ को कम कर सकते हैं. प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. चौथे भाव में केतु है परिवार में किसी बड़े आर्थिक निर्णय को लेकर आपकी राय महत्वपूर्ण साबित होगी और लोग आपके सुझावों को महत्व देंगे. निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें, बल्कि सोच-समझकर आगे बढ़ें. सप्ताह के अंत में धन प्रवाह में सुधार दिखाई देगा जिससे मानसिक राहत मिलेगी.

शुभ रंग: गुलाबी ,
शुभ अंक: 9
ज्योतिष आर्थिक उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर अर्पित करें. घर में शंख बजाकर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएं.

मिथुन आर्थिक राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि वाले को इस सप्ताह दूसरे भाव के स्वामी चंद्रमा आपकी राशि की एकादश, द्वादश, पहला तथा सप्ताह के अंतिम दिन दूसरे भाव में संचरण करेगे.एकादश भाव के स्वामी मंगल बुध शनि के दशम भाव में है 22 अप्रैल को शनि दशम भाव में उदय भी होंगे सूर्य और शुक्र की युति एकादश भाव में है 19 अप्रैल को शुक्र द्वादश भाव में रहेंगे मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है लेकिन सही रणनीति से स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है. केंद्र में देवगुरु है आय स्थिर रहेगी लेकिन अचानक आने वाले खर्च बजट को प्रभावित कर सकते हैं. डिजिटल, ऑनलाइन या कम्युनिकेशन आधारित बिजनेस में लाभ के संकेत मजबूत हैं और नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारियां भविष्य में आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगी लेकिन शुरुआती दबाव महसूस हो सकता है. साझेदारी में काम करते समय पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा क्योंकि गलतफहमी नुकसान दे सकती है. किसी छोटी यात्रा या नए संपर्क से अप्रत्याशित धन लाभ के योग बन रहे हैं. नवम भाव में राहु है निवेश के मामलों में अत्यधिक जोखिम लेने से बचें और सुरक्षित विकल्प चुनें. सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति में स्थिरता लौटने लगेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 5
ज्योतिष आर्थिक उपाय: “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का नियमित जाप करें. कार्यस्थल पर साफ-सफाई बनाए रखें जिससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़े.

कर्क आर्थिक राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वाले को इस सप्ताह दूसरे भाव के स्वामी सूर्य,शुक्र के साथ दशम भाव में रहेंगे एकादश भाव के स्वामी शुक्र सप्ताह के पहला दिन दशम भाव में रहेंगे 19 अप्रैल को शुक्र एकादश भाव में गोचर करेगे,चंद्रमा आपके राशि की दशम एकादश, द्वादश तथा सप्ताह के अंतिम दिन पहला भाव में संचरण करेगे 22 अप्रैल को शनि नवम उदय होंगे, कर्क राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से बेहद मजबूत और अवसरों से भरा हुआ रहने वाला है. बिजनेस में विस्तार के नए रास्ते खुल सकते हैं और किसी बड़े क्लाइंट से लाभदायक डील मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत मजबूत हैं जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रियल एस्टेट, जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी अच्छा लाभ मिल सकता है. परिवार की ओर से आर्थिक सहयोग या सपोर्ट मिलने की स्थिति बन सकती है जिससे मनोबल बढ़ेगा. नवम भाव में शनि मंगल बुध की युति हुआ ही भावनात्मक निर्णय लेने से बचना जरूरी होगा क्योंकि यह आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है. गुरु द्वादश भाव में है निवेश के लिए समय अनुकूल है लेकिन किसी बुजुर्ग की सलाह लेना बेहतर रहेगा. आठवें भाव में राहु है सप्ताह के मध्य में अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है जो राहत देगी.

शुभ रंग: सिल्वर और मोती सफेद | शुभ अंक: 7
ज्योतिष आर्थिक उपाय: सफेद वस्त्र या दूध का दान करें. घर में चांदी का सिक्का रखने से धन स्थिर रहेगा.

सिंह आर्थिक राशिफल (Leo)

सिंह राशि वाले को इस सप्ताह दूसरे भाव तथा एकादश भाव के स्वामी बुध, मंगल और शनि के साथ अष्टम भाव में है. 22 अप्रैल को शनि अष्टम भाव में उदय होंगे, चंद्रमा आपके राशि की नवम ,दशम ,एकादश तथा सप्ताह के अंतिम दिन द्वादश भाव में संचरण करेगे सूर्य और शुक्र नवम भाव में रहेंगे 19 अप्रैल को शुक्र दशम भाव में गोचर करेगे. सिंह राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक प्रगति और नई संभावनाओं से जुड़ा हुआ रहेगा. बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने से आय में वृद्धि हो सकती है और नए प्रोजेक्ट शुरू होने के योग बन रहे हैं. पुराने अटके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना भी मजबूत है जिससे राहत महसूस होगी. नौकरी में नई जिम्मेदारियां या बदलाव भविष्य में आर्थिक लाभ का आधार बन सकते हैं. सप्तम भाव में राहु है हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण संतुलन रखना बेहद जरूरी होगा. गुरु एकादश भाव में है शेयर बाजार या बड़े निवेश में जल्दबाजी से बचना होगा क्योंकि जोखिम की स्थिति बन सकती है. सप्ताह के बीच में कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय सामने आ सकता है जो भविष्य को प्रभावित करेगा. परिवार का सहयोग इस समय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा.

शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 1
ज्योतिष आर्थिक उपाय: सुबह जल्दी उठकर सूर्य दर्शन करें. गेहूं और गुड़ का दान करें.

कन्या आर्थिक राशिफल (Virgo)

कन्या राशि वाले को इस सप्ताह दूसरे भाव के स्वामी शुक्र आठवें भाव में सूर्य के साथ रहेंगे 19 अप्रैल को शुक्र नवम भाव में गोचर करेगे एकादश भाव के स्वामी चंद्रमा आपके राशि की अष्टम, नवम दशम तथा सप्ताह के अंतिम दिन एकादश भाव में संचरण करेगे, 22 अप्रैल को शनि अष्टम भाव में उदय होंगे.कन्या राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से धीरे-धीरे सुधार और स्थिरता लाने वाला रहेगा. शुरुआत में आय सामान्य बनी रह सकती है लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, छोटे-छोटे लाभ लगातार मिलते रहेंगे जिससे आर्थिक स्थिति संतुलित होती जाएगी. दशम भाव में गुरु है कार्यस्थल पर आपकी मेहनत, अनुशासन और समय पर काम पूरा करने की क्षमता की सराहना होगी, जिसका प्रभाव आने वाले समय में आय वृद्धि या प्रमोशन के रूप में दिख सकता है. सप्तम भाव में शनि मंगल बुध की युति है बिजनेस से जुड़े लोगों को नए ऑर्डर तो मिलेंगे लेकिन मुनाफा थोड़ा धीरे-धीरे आएगा, इसलिए धैर्य रखना जरूरी रहेगा. छठे भाव में राहु है खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर घरेलू या स्वास्थ्य संबंधी मामलों में, इसलिए बजट को संभालकर चलना आवश्यक होगा. निवेश के मामलों में यह समय बहुत आक्रामक निर्णय लेने का नहीं है, बल्कि सुरक्षित और लंबी अवधि की योजनाओं पर ध्यान देना बेहतर रहेगा. किसी पुराने कर्ज या आर्थिक दबाव से राहत मिलने की संभावना भी बन रही है जिससे मन हल्का महसूस होगा. सप्ताह के अंतिम दिनों में आर्थिक स्थिति में सुधार साफ दिखाई देगा और भविष्य को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा.

शुभ रंग: हल्का भूरा
शुभ अंक: 4
ज्योतिष आर्थिक उपाय: हरे वस्त्र और साबुत धनिया का दान करें. घर और कार्यस्थल पर साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखें ताकि धन ऊर्जा मजबूत हो.

तुला आर्थिक राशिफल (Libra)

तुला राशि वाले को इस सप्ताह दूसरे भाव के स्वामी मंगल छठे भाव में शनि बुध के साथ है एकादश भाव के स्वामी सूर्य शुक्र के साथ सातवें भाव में है 19 अप्रैल को शुक्र अष्टम भाव में गोचर करेगे चंद्रमा आपके राशि की सप्तम अष्टम तथा नवम भाव में तथा सप्ताह के अंतिम दिन दशम भाव में संचरण करेगे.22 अप्रैल को शनि छठे भाव में उदय होंगे.तुला राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से काफी शुभ और अवसरों से भरा हुआ रहेगा. शुरुआत से ही किसी नए प्रोजेक्ट या आय स्रोत के संकेत मिलने लगेंगे जो आने वाले समय में बड़ा लाभ दे सकते हैं. नवम भाव में गुरु है बिजनेस में नई पार्टनरशिप या पुराने सहयोगियों के साथ दोबारा जुड़ाव फायदेमंद साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि या किसी नए विभाग में जाने का अवसर मिल सकता है जिससे आय में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की भी प्रबल संभावना है, जिससे आर्थिक तनाव कम होगा. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में लाभ के योग मजबूत हैं. हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, राहु पंचम भाव में है खासकर लाइफस्टाइल या यात्रा से जुड़े मामलों में, इसलिए संतुलन जरूरी रहेगा. विदेशी संपर्क या ऑनलाइन माध्यम से भी आय के नए अवसर बन सकते हैं जो भविष्य में बहुत उपयोगी साबित होंगे. सप्ताह के अंत में कोई बड़ा आर्थिक निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है.

शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 6
ज्योतिष आर्थिक उपाय: शुक्रवार को “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. घर में शाम के समय दीपक जलाकर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएं.

वृश्चिक आर्थिक राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले को यह सप्ताह दूसरे भाव के स्वामी गुरु अष्टम भाव में रहेंगे ,एकादश भाव के स्वामी बुध, मंगल और शनि के साथ पंचम भाव में है चंद्रमा आपकी राशि की छठे,सातवें आठवें तथा सप्ताह के अंतिम दिन नवम भाव में संचरण करेगे, 22 अप्रैल को शनि पंचम भाव उदय होंगे साथ ही सूर्य तथा शुक्र छठे भाव में रहेंगे 19 अप्रैल को शुक्र सातवें भाव में गोचर करेगे.वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से बेहद मजबूत और लाभकारी रहने वाला है. शुरुआत में ही किसी नए क्लाइंट या बड़े ऑर्डर की संभावना बन सकती है जो बिजनेस को नई दिशा देगा और आय में स्पष्ट बढ़ोतरी कराएगा. पुराने अटके हुए धन की वापसी होने के संकेत हैं जिससे आर्थिक स्थिति में बड़ी राहत महसूस होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, इंक्रीमेंट या अतिरिक्त आय का अवसर मिल सकता है. हालांकि इस समय बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करना बेहद जरूरी होगा क्योंकि अनियंत्रित खर्च लाभ को प्रभावित कर सकते हैं. निवेश के मामलों में लाभ की संभावना है लेकिन जोखिम वाले निर्णयों से दूरी बनाए रखना समझदारी होगी. कोई नई योजना या पार्टनरशिप भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है, इसलिए अवसरों को नजरअंदाज न करें. चौथे भाव में राहु है सप्ताह के बीच में अचानक धन लाभ या अप्रत्याशित अवसर मिल सकता है जो स्थिति को और मजबूत करेगा.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
ज्योतिष आर्थिक उपाय: मसूर दाल, गुड़ और लाल वस्त्र का दान करें. क्रोध और जल्दबाजी से बचें, निर्णय शांत मन से लें.

धनु आर्थिक राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि के लिए यह सप्ताह दूसरे भाव के स्वामी शनि, बुध और मंगल के साथ चौथे भाव में है.एकादश भाव के स्वामी शुक्र पंचम भाव में सूर्य के साथ है 19 अप्रैल को शुक्र छठे भाव में गोचर करेगे, चंद्रमा आपके राशि की पंचम, छठे सातवें तथा सप्ताह के अंतिम दिन अष्टम भाव में संचरण करेगे 22 अप्रैल को शनि चौथे भाव उदय होंगे.धनु राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से काफी सकारात्मक और प्रगति देने वाला रहेगा.शुरुआत से ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं और किसी बड़ी डील या प्रोजेक्ट के फाइनल होने की संभावना मजबूत है. सातवें भाव में गुरु है बिजनेस में विस्तार के अवसर मिलेंगे और नए क्षेत्रों में काम शुरू हो सकता है जिससे भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है जो आगे चलकर प्रमोशन या सैलरी वृद्धि का कारण बनेगी. हालांकि निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी है क्योंकि गलत निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. विदेशी कार्यों या दूरस्थ संपर्कों से भी आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार का सहयोग इस सप्ताह आपके आर्थिक निर्णयों को मजबूत बनाएगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. तीसरे भाव में राहु है सप्ताह के अंत में कोई महत्वपूर्ण आर्थिक अवसर आपके पक्ष में आ सकता है जिससे लंबे समय तक लाभ मिलेगा.

शुभ रंग: पिला
शुभ अंक: 3
ज्योतिष आर्थिक उपाय: “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. बड़ों का आशीर्वाद लेकर कोई भी आर्थिक कार्य शुरू करें

मकर आर्थिक राशिफल (Capricorn)

मकर राशि वाले को इस सप्ताह दूसरे भाव के स्वामी शनि तथा एकादश भाव के स्वामी मंगल ,बुध के साथ तीसरे भाव में है शनि 22 अप्रैल को तीसरे भाव में उदय होंगे तथा सूर्य और शुक्र की युति चौथे भाव में है 19 अप्रैल को शुक्र पंचम भाव में गोचर करेगे चंद्रमा आपके राशि की चौथा पांचवां छठा सप्ताह के अंतिम दिन सातवां भाव में संचरण करेगे.मकर राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से स्थिरता और धीरे-धीरे सुधार लेकर आएगा. शुरुआत में आय सामान्य बनी रह सकती है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रहने से आर्थिक संतुलन बना रहेगा. बिजनेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी और पुराने प्रोजेक्ट से लाभ मिलने की संभावना बन रही है. छठे भाव में गुरु है नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय स्थिरता का है, जिसमें काम का दबाव तो रहेगा लेकिन भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होगा. दूसरे भाव में राहु है नए निवेश के मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें क्योंकि यह समय रिस्क लेने के लिए अनुकूल नहीं है. परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे कुछ आर्थिक दबाव महसूस होगा, लेकिन स्थिति संभल जाएगी. सप्ताह के अंतिम दिनों में आर्थिक स्थिति में सुधार और मानसिक राहत दोनों मिलेंगे.

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 1
ज्योतिष आर्थिक उपाय: “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. धैर्य और अनुशासन बनाए रखें.

कुंभ आर्थिक राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि वाले को इस सप्ताह दूसरे भाव तथा एकादश भाव के स्वामी गुरु पंचम भाव में है चंद्रमा आपके राशि की तीसरे चौथे पंचम तथा छठे भाव में संचरण करेगे.सूर्य और शुक्र की युति तीसरे भाव में हुआ है 19 अप्रैल को शुक्र चौथे भाव में गोचर करेगे शनि 22 अप्रैल को उदय होंगे, कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से नए अवसरों और प्रगति का संकेत दे रहा है. शुरुआत में ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं और बिजनेस में तेजी आने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विदेशी संपर्क, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या टेक्नोलॉजी आधारित काम से लाभ मिलने के संकेत हैं. पुराने अटके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना भी मजबूत है जिससे राहत महसूस होगी. शनि मंगल बुध दूसरे भाव में है जिसे खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर यात्रा या तकनीकी जरूरतों पर, इसलिए बजट को संतुलित रखना जरूरी रहेगा. नए प्रोजेक्ट या योजना भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है. राहु केंद्र में है सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति बेहतर और स्थिर दिखाई देगी.

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
ज्योतिष आर्थिक उपाय:शनिवार को शनि मंदिर में दीपक जलाएं. जरूरतमंदों की मदद करना शुभ रहेगा.

मीन आर्थिक राशिफल (Pisces)

मीन राशि वाले के लिए यह सप्ताह दूसरे भाव तथा दशम भाव के स्वामी शनि पहला भाव में बैठे है चंद्रमा आपके राशि की दूसरे तीसरे चौथे तथा अंतिम दिन पंचम भाव में संचरण करेगे सूर्य और शुक्र दूसरे भाव में है 19 अप्रैल को शुक्र तीसरे भाव में गोचर करेगे 22 अप्रैल को शनि उदय होंगे. सिंह राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अनुकूल और प्रगति देने वाला रहेगा. शुरुआत से ही धन लाभ के नए अवसर सामने आने लगेंगे और बिजनेस में विस्तार के मजबूत संकेत मिल रहे हैं. गुरु चौथे भाव में है नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन, इंक्रीमेंट या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है जिससे आय में सुधार होगा. पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं और किसी नई योजना में भी सफलता मिल सकती है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा क्योंकि अनावश्यक खर्च लाभ को कम कर सकते हैं. परिवार की ओर से आर्थिक सहयोग या समर्थन मिलने से राहत महसूस होगी. राहु द्वादश भाव में है सप्ताह के बीच में कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय भविष्य को प्रभावित कर सकता है और वह आपके पक्ष में जाने की संभावना है. सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत और स्थिर दिखाई देगी जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.

शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 7
ज्योतिष आर्थिक उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. जरूरतमंदों को भोजन कराना अत्यंत शुभ रहेगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >