Vrishchik Aaj Ka Rashifal 30 March 2026, वृश्चिक राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के चतुर्थ भाव में होने से सुखों में कमी या घरेलू अशांति का संकेत दे रहे हैं.
करियर-बिजनेस: आज कार्य क्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे. आज का दिन सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ है. व्यापार में नई तकनीक का प्रयोग लाभ देगा, लेकिन सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में धैर्य रखें.
लव लाइफ: आज घर और बाहर के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होगा. जीवनसाथी की उपेक्षा न करें, अन्यथा गृह-क्लेश की स्थिति बन सकती है. यदि मतभेद या टकराव की स्थिति बन रही हैं, तो खुलकर संवाद करें.
स्वास्थ्य: आज काम के अधिक बोझ से पीठ दर्द और थकान हो सकती है. बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
सावधानी: माता के साथ बहस करने से बचें और घर की बातें गुप्त रखें.
उपाय: सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
