वृश्चिक राशिफल 27 जनवरी 2026: आज पार्टनर से पुराने मतभेद खत्म हो सकते खत्म, भावनाएं रहेंगी गहरी

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? पढ़ें आज का वृश्चिक राशिफल.

वृश्चिक आज का राशिफल 27 जनवरी 2026

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: आज 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में हैं. चंद्रमा मेष राशि में है उपरांत वृषभ राशि मे गोचर करेंगे. गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….

Vrishchik Aaj Ka Rashifal वृश्चिक आज का राशिफल

आज साहसिक फैसले फायदेमंद रहेंगे. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. आज पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. रिश्ते मजबूत होंगे. योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी.

करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. रिसर्च, टेक्निकल या गूढ़ विषयों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है. प्राइवेट जॉब में सीनियर्स के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी रहेगा. बिज़नेस में पुराने निवेश या लंबित प्रोजेक्ट से लाभ की संभावना है. आज किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले हर बिंदु बारीकी से जांचें. जॉब बदलने का विचार फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी बातों का असर रहेगा, लेकिन ज़िद या शक से बचें. माता–पिता का सहयोग मिलेगा. भाई–बहन के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे दिनचर्या प्रभावित होगी. प्रॉपर्टी या पैतृक मामलों में गोपनीयता रखें.

लव लाइफ: आज भावनाएं गहरी रहेंगी. पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं, लेकिन शक या कंट्रोल करने की आदत रिश्ते में तनाव ला सकती है. सिंगल लोगों की किसी रहस्यमयी या पुराने परिचित से बातचीत शुरू हो सकती है. पुराने क्रश से जुड़ी बात बाहर आने से बचाएं.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी रह सकती है. हार्मोनल या यूरिन से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है. पर्याप्त पानी पिएं, नींद पूरी लें और तनाव से दूरी बनाए रखें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (सोमवार):

चंद्र देव को दूध मिश्रित जल अर्पित करें.
“ॐ सोम सोमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
सफेद वस्तुओं का दान करें.
रात में चंद्रमा को शांत मन से निहारें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्थिरता, भावनात्मक गहराई और निर्णयों में स्पष्टता लाने में सहायक माना जाता है.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र-योग व करण

Also Read:- February 2026 Festival List: फरवरी में माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, सूर्य ग्रहण और विजया एकादशी कब है? देखें सभी व्रत-त्योहारों की संपूर्ण सूची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >