वृश्चिक राशिफल 02 अप्रैल 2026: क्या आज शेयर बाजार से होगा नुकसान या होगा बिजनेस मे बड़ा  लाभ ?

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का एकादश भाव में होना आय के नए स्रोत खोल सकता है. बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. सूर्य-शनि की युति पंचम भाव में होने से शिक्षा में थोड़ी बाधा आ सकती है, इसलिए धैर्य रखें. अटके हुए कार्य पूरे होंगे.

करियर/बिजनेस:  व्यापार में आज बड़े लाभ की संभावना है. नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए दिन शुभ है. सरकारी टेंडर मिलने के योग हैं. नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी. शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सावधानी के साथ लाभ मिल सकता है.

लव लाइफ: शुक्र और बुध की कृपा से प्रेम संबंधों में परिपक्वता आएगी. पार्टनर के साथ किसी संपत्ति में निवेश की योजना बन सकती है. रिश्तों में रोमांस और विश्वास बढ़ेगा. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा. पुरानी बीमारियों में राहत मिलेगी. योग और प्राणायाम से ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखें.

सावधानी: जल्दबाजी में कोई भी निवेश करने से बचें.

उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: मैरून

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >