Vrishchik Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा. चतुर्थ भाव में चंद्रमा और मंगल की युति भूमि-भवन के लाभ दे सकती है. मीन के सूर्य और शनि आपके पंचम भाव में रहेंगे. आज संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती हैं. केतु का सिंह राशि में होना करियर में बदलाव का संकेत है.
करियर-बिजनेस: व्यापार में आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. आज वांछित परिणाम प्राप्त होंगे. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को आपके फैसले से बड़ी सफलता मिल सकती है. नौकरी में सहकर्मियों का व्यवहार थोड़ा रुखा रह सकता है. अपने काम मे आत्मविश्वास रखना ही आज आपके हित में होगा.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज गहराई आएगी. आप अपने पार्टनर की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे. जीवनसाथी के साथ घर की साज-सज्जा को लेकर चर्चा हो सकती है. रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति समर्पण और आदर का भाव आज स्पष्ट रूप से झलकेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. छाती में जकड़न या सांस लेने में हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें और प्राणायाम का अभ्यास करें. माता की सेहत का भी आज आपको विशेष ध्यान रखना होगा, उन्हें समय पर दवा दें.
सावधानी: घर के मामलों को बाहर न ले जाएं और पड़ोसियों से विवाद करने से बचें.
उपाय: आज मासिक शिवरात्री व्रत है. आज भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
