वृश्चिक राशिफल 17 फरवरी 2026: आज घरेलू सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति में आएगी कमी

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज मकर राशि के उच्च के मंगल और कुंभ के ग्रहों का प्रभाव आपकी सुख-सुविधाओं को बढ़ाएगा. हालांकि, चतुर्थ भाव (सुख स्थान) में लगने वाला सूर्य ग्रहण आज आपके मन में थोड़ी अशांति या घर के माहौल में अचानक तनाव पैदा कर सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आज का दिन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: वृश्चिक राशि: आज आपकी लाइफस्टाइल और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. ऑफिस में आप अपने बॉस और सीनियर्स के चहेते बने रहेंगे. ग्रहण के प्रभाव वश आज प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े कागजी काम सावधानी से करें. आपके कुछ जलने वाले दोस्त या विरोधी आपके खिलाफ प्लानिंग कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. पढ़ाई में आ रही रुकावटों के लिए मेंटर्स से बात करें, समाधान जरूर मिलेगा.

करियर-बिजनेस: मकर का मंगल और कुंभ के ग्रह आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा करेंगे. ऑफिस में आप अपनी कड़ी मेहनत से बॉस के चहेते बन जाएंगे. जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन किसी मेंटर से सही मार्गदर्शन मिलने का है. बिजनेस में आज आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, लेकिन सूर्य ग्रहण काल के दौरान किसी भी बड़े आर्थिक निवेश या एग्रीमेंट को टालना ही समझदारी होगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने का है. सूर्य ग्रहण और राहु की उपस्थिति के कारण आपके कुछ जलने वाले दोस्त पार्टनर के कान भर सकते हैं, जिससे गलतफहमी पैदा हो सकती है. किसी की बात पर यकीन करने से पहले पार्टनर से खुलकर बात करें. शाम का समय परिवार और पार्टनर के साथ बिताएं, इससे बाहरी लोगों की साजिशें नाकाम होंगी और रिश्ते में मजबूती आएगी.

हेल्थ: आज स्वास्थ्य के मामले में आज छाती में भारीपन या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. सूर्य ग्रहण की वजह से ऊर्जा के स्तर में गिरावट महसूस हो सकती है, इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करें. मंगल की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने के लिए सुबह हल्का व्यायाम करें. पढ़ाई में आ रही रुकावटों की वजह से होने वाले तनाव को दूर करने के लिए संगीत का सहारा लें और पर्याप्त आराम करें.

सावधानी: अपने गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु दोस्तों से अपनी प्रोग्रेस और सीक्रेट्स शेयर न करें, ग्रहण के प्रभाव में वे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या आज, पितृ दोष शांति और दान-पुण्य के लिए नोट करें शुभ समय और राहु काल

उपाय: हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाएं और ‘बजरंग बाण’ का पाठ करें. ग्रहण के बाद काले तिल और कंबल का दान करना शुभ रहेगा.

शुभ अंक-7

शुभ रंग- नीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >