वृश्चिक राशिफल 16 फरवरी 2026: आज अपने विरोधियों से सावधान रहें

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: आज 16 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और शाम को सोमवती अमावस्या का विशेष योग बन रहा है. ग्रहों की स्थिति देखें तो कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की मौजूदगी युवाओं को एक्टिव रखेगी. मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति आपको करियर के प्रति जुनूनी बनाएगी. गुरु मिथुन में और शनि मीन में रहकर आपके ज्ञान और धैर्य की परीक्षा लेंगे. केतु सिंह राशि में है.

वृश्चिक राशि: आज थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी. ऑफिस में आपके आइडियाज को पसंद किया जाएगा. फालतू के खर्चों से बचें वरना बजट बिगड़ सकता है. इमोशन्स में आकर कोई फैसला न लें. सिरदर्द या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी मंगल की मकर में मजबूत स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में निडर और साहसी बनाएगी. ऑफिस में आपके क्रांतिकारी आइडियाज को बॉस बहुत पसंद करेंगे. हालांकि, राहु और सूर्य की कुंभ स्थिति आपके फालतू के खर्च बढ़ा सकती है, जिससे महीने के अंत में बजट डगमगा सकता है. पैसों के मामले में संभलकर चलें.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज भावनाओं का ज्वार उठ सकता है. सोमवती अमावस्या के कारण मन थोड़ा अशांत रह सकता है, इसलिए भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें. पार्टनर के साथ शांति से पेश आएं. शाम को साथ में दीप दान करना या मंदिर जाना आप दोनों के बीच की दूरियों को खत्म कर देगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज सिरदर्द, आंखों में जलन या बीपी की समस्या हो सकती है. मंगल की ऊर्जा का सही इस्तेमाल एक्सरसाइज में करें ताकि गुस्सा और तनाव कंट्रोल में रहे. आज आपको अपनी डाइट में ठंडी और सुपाच्य चीजों को शामिल करना चाहिए. पर्याप्त आराम करना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

सावधानी: ऑफिस में अपने विरोधियों से सावधान रहें, वे आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं.

Also Read: आज का पंचांग 16 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग पर काले तिल और जल चढ़ाएं.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >