Vrishchik Masik Rashifal June 2026, वृश्चिक राशि: जून का महीना आपके लिए अशुभ और चुनौतीपूर्ण रह सकता है, क्योंकि शनि की ढैय्या का प्रभाव और अष्टम भाव में सूर्य, बुध, शुक्र की युति मानसिक तनाव और कार्यों में रुकावटें पैदा कर सकती है. हालांकि, 2 जून को गुरु का नवम भाव में जाना आपके लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा, जो भाग्य को जगाकर संकटों से बचाएगा. 21 जून को मंगल का गोचर जीवनसाथी के साथ विवाद बढ़ा सकता है.
करियर-बिजनेस: यह महीना नौकरीपेशा जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ राजनीति का शिकार होने से बचें. व्यापारियों को इस महीने कोई भी बड़ा आर्थिक जोखिम लेने से बचना चाहिए. 16 जून के बाद जब सूर्य अष्टम से निकलेंगे, तब जाकर व्यापारिक स्थितियों में कुछ सुधार और राहत महसूस होगी.
रिलेशनशिप: यह महीना पारिवारिक मोर्चे पर थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. चौथे भाव में राहु और अष्टम के ग्रहों के कारण घर में कलह का माहौल बन सकता है. पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद होने की आशंका है. गुरु की नवम दृष्टि आपके परिवार को बिखरने से बचाएगी, इसलिए बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें.
लव लाइफ: इस महीना प्रेम जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. अष्टम भाव में शुक्र की उपस्थिति पार्टनर के साथ अविश्वास की भावना पैदा कर सकती है. कोई तीसरा व्यक्ति आपके रिश्ते में कड़वाहट घोलने का प्रयास कर सकता है. अपने साथी पर भरोसा रखें और धैर्य से काम लें, महीने का अंत सुखद रहेगा.
स्वास्थ्य: इस महीना आपको वाहन चलाते समय अत्यधिक चोट लगने का भय है. अष्टम के सूर्य और मंगल की स्थिति के कारण त्वचा रोग या बवासीर जैसी समस्याएं उभर सकती हैं.
सावधानी: इस महीना अजनबी लोगों पर भरोसा न करें और अपनी गुप्त बातें या व्यावसायिक रणनीतियां किसी से साझा न करें.
उपाय: इस महीना प्रतिदिन हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें और शनिवार को शनिदेव पर सरसों का तेल चढ़ाएं.
शुभ कलर: मैरून
शुभ अंक: 9
