वृषभ साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अप्रैल तक: इस सप्ताह नौकरी में लाभ या हानि? पढ़ें पूरा करियर राशिफल

Vrishabh Saptahik Rashifal 5 to 11 April: क्या इस सप्ताह मेष राशि वालों की लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा? स्वास्थ्य में सुधार होगा या थकान बढ़ सकती है? करियर में नए अवसर मिलेंगे या चुनौतियां सामने आएंगी? पढ़ें इस सप्ताह का मेष साप्ताहिक राशिफल.

Vrishabh Saptahik Rashifal: यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. आपकी राशि के स्वामी शुक्र द्वादश भाव में स्थित हैं, जिससे विलासिता और अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, एकादश भाव में सूर्य, मंगल, बुध और शनि की चतुर्ग्रही युति आय के नए स्रोत खोलने के संकेत दे रही है, लेकिन इसके साथ विवाद या तनाव की स्थिति भी बन सकती है. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा का षष्ठ भाव में गोचर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने का संकेत देता है.

करियर/बिजनेस

करियर और व्यापार के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा. एकादश भाव में सूर्य और मंगल की स्थिति सरकारी क्षेत्रों या बड़े संस्थानों से लाभ दिला सकती है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपसे संतुष्ट नजर आएंगे, जिससे पदोन्नति के योग बन सकते हैं. शनि का प्रभाव आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा. हालांकि, बुध के प्रभाव के कारण व्यापारियों को किसी भी नए निवेश से पहले तकनीकी और वित्तीय पहलुओं की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है.

रिलेशनशिप

रिश्तों के मामले में यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा. शुक्र का प्रभाव प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन में सुखद माहौल बनाए रखेगा. हालांकि, मंगल की दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ने से जीवनसाथी के साथ हल्की नोकझोंक हो सकती है. सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करेगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और आप अपने साथी के साथ यादगार समय बिता पाएंगे.

हेल्थ

स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह औसत रहेगा. बदलते मौसम और ग्रहों की स्थिति के कारण सर्दी-जुकाम या पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है. शुक्र के प्रभाव से त्वचा संबंधी एलर्जी की आशंका भी है. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

सावधानी और उपाय

आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें और दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा और मंत्र जप करना शुभ रहेगा.

लकी डेट: 06, 07, 11
लकी रंग: सफेद, क्रीम, गुलाबी
लकी दिन: शुक्रवार, शनिवार, सोमवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >