वृषभ राशिफल 03 मार्च 2026: चंद्र ग्रहण के साये में क्या घरेलू तनाव आपके कामकाज पर डालेगा असर?

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 03 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए मार्च महीना कैसा रहेगा, क्या चतुर्थ भाव में लगने वाला चंद्र ग्रहण देगा पारिवारिक तनाव? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 03 March 2026: वृषभ राशि. आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा क्योंकि चतुर्थ भाव में चंद्रमा-केतु की स्थिति है. चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके मानसिक सुख में थोड़ी कमी या घर के वातावरण में अनावश्यक तनाव ला सकता है.

करियर-बिजनेस: दशम भाव में सूर्य और मंगल की उपस्थिति आपके कार्यक्षेत्र में रुतबा बढ़ाएगी. ग्रहण के कारण नौकरी में कुछ बदलाव के संकेत मिल सकते हैं, लेकिन अधिकारियों का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा. नई योजनाओं पर अमल करना इस समय आपके लिए लाभकारी रहेगा.

लव लाइफ: आज चंद्रमा के प्रभाव से भावुकता बढ़ सकती है. ग्रहण का असर आपके और जीवनसाथी के बीच संवाद को बढ़ाएगा. घर की सुख-सुविधाओं को लेकर चर्चा होगी, जिससे आपसी समझ और भी मजबूत होगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन माता की सेहत को लेकर ग्रहण का प्रभाव मन को चिंतित कर सकता है. सीने में भारीपन या ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सकीय जांच करवाएं.

सावधानी: प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने या नए कागजों को अच्छी तरह पढ़कर ही दस्तखत करें.
उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करें
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 03 मार्च 2026: आज रिश्तों में बढ़ेगी नज़दीकियां या आएगी दूरियां? जानें क्या कहती है आपकी राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >