वृषभ राशिफल 13 अप्रैल 2026: अटके काम होंगे पूरे, सरकारी कार्यों में मिलेगी राहत

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 13 April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 13 April 2026: आज वृषभ राशि के लोगों को गुरु के मिथुन में होने से बौद्धिक लाभ मिलेगा. चंद्रमा का दशम भाव में गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा. मीन राशि में चार ग्रहों का प्रभाव आपके आय स्थान को प्रभावित कर रहा है, जिससे अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है.

करियर/बिजनेस: कारोबार में आज नई डील फाइनल हो सकती है. बुध और मंगल की युति तकनीकी कार्यों में बड़ी सफलता दिलाएगी. पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है. टीम वर्क में काम करना फायदेमंद रहेगा. अटके हुए सरकारी काम आज गति पकड़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. छोटी-सी बात पर पार्टनर से झगड़ा होने की आशंका है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. फोन पर बात करते समय पुराने विवाद न उखाड़ें. धैर्य रखें और शाम तक माहौल को रोमांस से भरने की कोशिश करें.

स्वास्थ्य: घुटनों या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है. कैल्शियम युक्त भोजन लें और भारी वजन उठाने से बचें. सुबह की सैर आपके लिए लाभकारी होगी.

  • सावधानी: भावुकता में आकर कोई बड़ा आर्थिक जोखिम न लें.
  • उपाय: आज एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल व फल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: हल्का नीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >