वृषभ राशिफल 11 मार्च 2026: क्या आज मेहनत दिलाएगी सफलता या कार्यक्षेत्र में आएंगी नई चुनौतियां?

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: वृषभ राशि. आज का दिन आपके लिए बेहद सुखद रहने वाला है. आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर आपके व्यक्तित्व और प्रभाव में वृद्धि करने वाला साबित होगा. आज आपके पद और प्रतिष्ठा मे वृद्धि होगी. किसी मेहमान का आगमन आपके खर्च बढ़ाएंगें.

करियर-बिजनेस: दशम भाव के सूर्य और बुध के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापारियों को साझेदारी के काम में मनचाहा आर्थिक लाभ प्राप्त होने की पूरी संभावना बनी हुई है. आज किसी वरिष्ठ अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलने की संभावना है.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी. चंद्रमा की दृष्टि आपकी राशि पर है, जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा. आज आप उनके लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं. आज कोई पुराना पार्टनर से मुलाकात हो सकता है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है, पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी. काम की अधिकता से मानसिक थकान या तनाव महसूस हो सकता है. आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे, बस योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल रखें.

सावधानी: पार्टनरशिप के कामों में पारदर्शिता रखें और अहम से दूर रहें.

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें.

शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >