मासिक राशिफल जून 2026: आपका मानसिक तनाव दूर होगा और घर का वातावरण अत्यंत शांतिपूर्ण रहेगा

Vrishabh Masik Rashifal June 2026: जून में वृषभ राशि वालों के लिए करियर में सक्रियता और नए अवसर मिलेंगे. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन ऊर्जा में उतार-चढ़ाव हो सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले 15 जून के बाद लें और भगवान कृष्ण की आराधना करें.

Vrishabh Masik Rashifal June 2026, वृषभ राशि: जून का महीना आपके लिए सकारात्मक और उन्नतिदायक रहेगा, क्योंकि सूर्य शुरुआत में आपकी ही राशि में विराजमान हैं, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. बुध और शुक्र का देव गुरु बृहस्पति के साथ द्वितीय भाव में होना आपकी वाणी में आकर्षण और धन लाभ के योग बनाएगा. हालांकि, 21 जून को मंगल का आपकी राशि में आना स्वभाव में थोड़ा गुस्सा और आक्रामकता बढ़ा सकता है, जिस पर आपको नियंत्रण रखना होगा.

करियर-बिजनेस: यह महीना व्यापार और नौकरी दोनों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. एकादश भाव में शनि की उपस्थिति आपके आय के स्रोतों को बढ़ाएगी. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. व्यापार में शुक्र और बुध का गोचर नए सौदे और बड़ा मुनाफा लेकर आएगा. 16 जून के बाद सूर्य का गोचर सरकारी अटके हुए कार्यों को पूरा करेगा.

रिलेशनशिप: यह महीना पारिवारिक मोर्चे पर खुशियां लेकर आएगा. द्वितीय भाव में शुभ ग्रहों के जमावड़े से परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा. माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद आपको मिलेगा, जिससे आपका मानसिक तनाव दूर होगा और घर का वातावरण अत्यंत शांतिपूर्ण और आनंदमयी बना रहेगा.

लव लाइफ: इस महीना आपकी लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगने वाला है. यदि आप सिंगल हैं, तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा. महीने के उत्तरार्ध में शुक्र के गोचर से आप अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं.

स्वास्थ्य: इस महीना स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा. शुरुआती दिनों में सूर्य के प्रभाव से पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी, लेकिन 21 जून को मंगल के राशि परिवर्तन के बाद उच्च रक्तचाप और मानसिक तनाव से बचने के लिए योग अपनाएं.

सावधानी: इस महीना क्रोध में आकर कोई भी पारिवारिक या व्यावसायिक निर्णय न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है.

उपाय: इस महीना शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में मिश्री या सफेद मिठाई का दान करें.

शुभ कलर: सफेद
शुभ अंक: 6

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >