Vrishabh Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, धन लाभ का प्रबल योग

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 02 january 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शुक्रवार. पढ़ें आज का दैनिक वृषभ राशिफल.

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज 02 जनवरी 2026 , दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 53 मिनट तक, उसके बाद पूर्णिमा तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक विराजमान रहेंगे उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश होगा और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार.

Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि : चंद्रमा के दूसरे भाव मिथुन में जाने से धन लाभ के योग बनेंगे. वाणी में मधुरता आएगी. अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं.

करियर / बिजनेस: आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहने वाला है. फंसा हुआ पैसा या पुराना बकाया वापस मिल सकता है. व्यापारियों के लिए नए निवेश का यह सही समय है. बैंकिंग, मार्केटिंग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी. बुध के मार्गी होने से अटके हुए सौदे पूरे होंगे.

रिलेशनशिप: परिवार में सौहार्द बढ़ेगा और सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में गहराई आएगी और आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे. घर के बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्यतः से उत्तम रहेगा, लेकिन खान-पान की लापरवाही से गले या दांतों में हल्की समस्या हो सकती है. अधिक मीठा खाने से बचें. नियमित व्यायाम और प्राणायाम आपके मानसिक स्वास्थ्य को स्थिर रखेगा.

सावधानी: निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं और दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़कर ही हस्ताक्षर करें. कटु वचन बोलने से बचें, क्योंकि आपकी वाणी किसी को आहत कर सकती है. शेयर मार्केट में बड़े जोखिम से आज दूर रहें.

उपाय: शुक्रवार का दिन है, अतः माता लक्ष्मी को मिश्री और सफेद फूल अर्पित करें. श्री सूक्त का पाठ करना और छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाना आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली रहेगा.

शुभ रंग: सफेद और गुलाबी
शुभ अंक: 2 और 7

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Numerology: साहसिक निर्णय और नवाचार के लिए जाना जायेगा वर्ष 2026, ज्योतिषाचार्य से जानिए साल की प्रमुख भविष्यवाणियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >