कन्या राशि के जातकों को खर्चों पर नजर रखना जरूरी है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Virgo Weekly Horoscope 29 June to 5 July 2025: कन्या राशि के लिए 29 जून से 5 जुलाई 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Virgo Weekly Horoscope 29 June to 5 July 2025: जून माह का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2025

कन्या : इस सप्ताह कन्या राशि के लिए समय आत्मचिंतन, संतुलन और नई शुरुआतों का संकेत दे रहा है. मानसिक बेचैनी आपको कुछ नया करने की प्रेरणा दे सकती है. संयम और विवेक से लिए गए निर्णय सफलता के मार्ग प्रशस्त करेंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन खर्चों पर निगरानी जरूरी है.

मेष राशि को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, देखें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों की बॉस के साथ गलतफहमी की संभावना है, देखें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि को मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

करियर और व्यवसाय

यह सप्ताह आपकी सुझबूझ और निर्णय क्षमता की परीक्षा ले सकता है. कार्यस्थल पर जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है. व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है, विशेषकर अगर व्यवसाय स्वास्थ्य, आयुर्वेद या शिक्षा से जुड़ा हो.

रिलेशनशिप और पारिवारिक जीवन

रिश्तों में भावनात्मक समझ बनाए रखना ज़रूरी होगा. पुराने संबंधों में संवाद से दूरी कम होगी. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने की आवश्यकता है. सिंगल लोगों के लिए मित्रता धीरे-धीरे प्रेम में बदल सकती है.

स्वास्थ्य सलाह

थकान, नींद की कमी और पाचन संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है. स्किन एलर्जी या गैस्ट्रिक समस्या भी संभव है. हल्का भोजन, योग और आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं — लाभ मिलेगा.

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025

कन्या राशि के जातकों को खर्चों पर नजर रखना जरूरी है, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह तुला राशि वालों को फिजूल खर्च से बचना होगा, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के रुके प्रोजेक्ट दोबारा गति पकड़ सकते हैं, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

लकी डेट्स: 29, 30, 3
लकी कलर: हरा, नीला, क्रीम
लकी दिन: बुधवार, शुक्रवार, शनिवार

सावधानियां

  • छोटी बातों को दिल पर न लें.
  • अत्यधिक आलोचना से बचें, संबंध बिगड़ सकते हैं.
  • किसी पर अंधा भरोसा न करें.

उपाय

बुधवार को गणेश जी को हरी दूर्वा चढ़ाएं. “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का 108 बार जाप करें. गौशाला में हरा चारा और ज़रूरतमंदों को काली उड़द दान करें.

धनु राशि वालों के प्रेम संबंधों में नई ताजगी आएगी, देखें 29 जून से 5 जुलाई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों को अलग पहचान मिलेगी, जानें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों का ट्रांसफर का योग बन रहा है, देखें 29 जून से 5 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >