Venus Transit 2025: प्रेम के सितारे बुलंदी पर, शुक्र गोचर से इन राशियों को होगा लाभ

Venus Transit 2025: 29 जून 2025 को प्रेम और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं. इस गोचर का प्रभाव विशेष रूप से कुछ राशियों के प्रेम जीवन पर सकारात्मक पड़ेगा. रिश्तों में मधुरता, नई शुरुआत और भावनात्मक संतुलन का यह शुभ समय रहेगा.

Venus Transit 2025: अगर आप अपनी लव लाइफ में किसी खास परिवर्तन या नई शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 29 जून 2025 को दोपहर 2:08 बजे शुक्र ग्रह अपनी ही राशि वृषभ में गोचर कर रहा है. ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह अपनी स्वराशि में आता है तो उसका प्रभाव और भी अधिक शक्तिशाली हो जाता है. इस गोचर का विशेष लाभ वृषभ, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को मिलेगा. इस दौरान प्रेम संबंधों में ताजगी, गहराई और स्थिरता आ सकती है. आइए जानते हैं इन राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और उनसे जुड़ी खास सलाहें.

वृषभ राशि – प्रेम प्रस्ताव और रिश्तों में मजबूती

शुक्र आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, इसलिए इसका असर सबसे अधिक आप पर पड़ेगा. इस समय आपकी आकर्षक पर्सनैलिटी लोगों को प्रभावित करेगी. नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है और दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा. सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से जुड़ सकते हैं.

Gupt Navratri 2025 में अपनाएं ये उपाय, दूर होंगी जीवन की सभी रुकावटें 

कर्क राशि – दांपत्य जीवन में मधुरता

इस गोचर के दौरान पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. घर का वातावरण भी प्रेम और सामंजस्य से भरा रहेगा. छोटे गिफ्ट और सरप्राइज रिश्तों को मजबूत बनाएंगे. जो लोग प्रेम प्रस्ताव की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है.

कन्या राशि – भरोसे और समझ से भरे रिश्ते

परिवार में कोई शुभ कार्य या समारोह हो सकता है. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और एक-दूसरे के लिए सम्मान की भावना मजबूत होगी. लंबे समय से दिल में छुपा प्रेम प्रकट करने का सही समय है.

मकर राशि – पुराने दर्द से राहत, नई शुरुआत

बीते रिश्तों की पीड़ा अब कम हो सकती है और नए रिश्ते की ओर कदम बढ़ाने का उत्तम समय है. विवाह प्रस्तावों की संभावनाएं बन रही हैं. पार्टनर के साथ यात्रा या डेट प्लान कर सकते हैं.

मीन राशि – दोस्ती से प्यार तक का सफर

नए लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर करीबी रिश्ते में बदल सकती है. लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स को मिलने का अवसर मिल सकता है. मानसिक रूप से खुद को पहले से ज्यादा स्थिर और शांत पाएंगे.

विशेष सुझाव

शुक्र का यह गोचर प्रेम और रिश्तों में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाने वाला है. यदि आप दिल से रिश्तों में भरोसा रखें और प्रेमपूर्ण व्यवहार करें, तो यह समय आपके लिए बेहद खास हो सकता है.

अगर आप अपनी जन्मकुंडली, प्रेम जीवन, वास्तु या रत्न सलाह के बारे में विस्तार से जानकारी चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 | 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >