Venus in Libra 5 Lucky Zodiac: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ऐश्वर्य, धन और सुख-सुविधा का कारक शुक्र 2 सितंबर से तुला राशि में संचरण कर रहा है. शुक्र इस राशि में 5 नवंबर 2026 तक रहेगा. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय के अनुसार, शुक्र गोचर की अवधि में मेष सहित पांच राशि के जातकों को करियर में तरक्की और धन लाभ होगा.
मेष राशि
व्यापार करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. धन से जुड़े कार्यों में उन्नति के कई योग हैं. नौकरीपेशा जातकों को रुका हुआ पैसा आएगा. छात्रों को करियर में तरक्की मिलेगी. माता की तरफ से धन लाभ होगा. यात्रा के कई योग बनेंगे, जो लाभकारी साबित होंगी. जीवनसाथी से धन लाभ होगा.
ये भी पढ़ें: मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से संवर जाएंगे 6 राशि वालों के भाग्य, जमीन-जायदाद से होगा जबरदस्त फायदा
वृषभ राशि
व्यापारियों की दैनिक आमदनी में इजाफा होगा. जो लोग सौन्दर्य से जुड़ी चीजों का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कई स्रोतों से धन लाभ होगा. नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छा अवसर मिलेगा, जिससे आने वाले समय में आर्थिक उन्नति होगी. निवेश से कारोबार में विस्तार हो सकता है. कोई बड़ी आर्थिक योजना साकार होगी, जिससे जबरदस्त आर्थिक उन्नति होगी. आर्थिक हालात अच्छे होंगे.
सिंह राशि
शुक्र ग्रह की अनुकूलता से आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी. कर्ज के संकट से मुक्ति मिल सकती है. कारोबार में कई स्रोतों से धन लाभ के योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में इजाफा होगा. दोस्तों से धन लाभ होगा. गोचर की अवधि में निवेश से लाभ हो सकता है.
तुला राशि
कपड़े या सजावटी सामानों का व्यापार करने वाले जातक लाभ प्राप्त करेंगे. सुख और ऐश्वर्य के साधन बढ़ेंगे. दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी. छात्रों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी. आमदनी में चौतरफा वृद्धि के संकेत हैं. बिजनेस में किए हुए निवेश से आर्थिक विस्तार होगा.
मीन राशि
आमदनी में वृद्धि होगी. व्यापार करने वाले की आर्थिक योजना सफल होगी. सुख के साधनों में लगातार वृद्धि होगी. शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी से आर्थिक लाभ का योग है. पिता या बड़े भाई से आर्थिक मदद मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में इजाफा होगा.
6 नवंबर से उल्टी चाल शुरू करेगा शुक्र
शुक्र ग्रह 6 नवंबर को रात 12 बजकर 45 मिनट से कन्या राशि में वक्री (उल्टी) चाल शुरू करेगा. शुक्र 32 दिन तक तुला राशि में मौजूद रहेगा.