Varshik Rashifal 2021, Transit Dates: साल 2021 का वार्षिक राशिफल कैसा है? किसको फायदा और किसको नुकसान पहुंचाएगी शनि की महादशा और मंगल

Varshik Rashifal (Yearly Horoscope) 2021, Transit Dates : नये साल (New Year 2021) की शुरुआत होने में सिर्फ एक सप्ताह बचा हुआ है. साल 2021 में शनि और राहु-केतु अपनी राशि नहीं बदलेंगे. शनि देव नए साल में अपनी स्वराशि मकर में ही स्थित रहेंगे. जबकि राहु वृषभ में और केतु वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे. वहीं, 2021 में कई राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी. शनि का गोचर (Saturn Transit), शनि की साढ़ेसाती और शनि की महादशा से जीवन में बड़े-बड़े परिवर्तन होते हैं. आइए जानते हैं साल 2021 में ग्रहों की चाल बदलने से किन राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा…

Live Updates
12:32 AM. 25 Dec 20 7:02 PM. 24 Dec

जानें 2021 का मेष राशिफल

मेष राशि वाले जातक के लिए साल 2021 बहुत ही अच्छा रहेगा. इस पूरे वर्ष में अपने ही दशम घर में शनि का होना इस बात को दर्शाता है कि आप इस दौरान ज्यादा जिम्मेदार, केंद्रित और संगठित ढंग से कार्य करेंगे. इससे आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करने में भी कामयाब रहेंगे. इसके अलावा मेष राशि के कुछ जातकों को इस वर्ष किसी विदेशी कंपनी से जुड़ने का मौका भी मिल सकता है. मेष राशि के जातकों के लिए इस वर्ष जनवरी, अप्रैल और सितंबर के महीने काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं. क्योंकि इस दौरान आपको कई नए अवसर मिलने की संभावना है.

10:59 PM. 24 Dec 20 5:29 PM. 24 Dec

जानें साल 2021 कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

कन्या राशि वालों के लिए साल 2021 अच्छा रहेगा. अप्रैल में आपको खास सावधानी बरतनी पड़ेगी. 16 अप्रैल से 01 मई के दौरान आपको सतर्क रहना होगा. क्योंकि इस समय आपकी राशि का स्वामी दुर्बल स्थिति में होगा और अष्टम भाव का स्वामी मंगल की अवस्था में होगा. यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि इस दौरान आप जल्दबाजी में रहेंगे. इसके साथ ही भ्रमित और चिंतित भी होंगे. सितंबर और नवंबर के बीच का समय उन लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है, जो अपनी पसंदीदा जगहों पर ट्रांसफर चाहते हैं. वहीं साल के शुरुआती महीने और खासकर 06 अप्रैल 2021 तक का समय इस राशि के साझेदारी में व्यवसाय (Partnership) से जुड़े जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. इसके बाद 7 अप्रैल से 14 सितंबर तक व्यापार में आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

10:59 PM. 24 Dec 20 5:29 PM. 24 Dec

 कर्क राशिफल 2021: जानें किस महीने में रहना होगा सावधान

कर्क राशि के जातको के लिए 2021 बहुत ही अच्छा रहेगा. व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सप्तम भाव में शनि और बृहस्पति की स्थिति पूरे साल अनुकूल परिणाम प्रदान करेगी. इस अवधि के दौरान उन्हें विविध क्षेत्रों से कमाई की संभावना है. हालांकि फरवरी, जून, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर के महीनों में आपको सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी.

10:59 PM. 24 Dec 20 5:29 PM. 24 Dec

2021 में केतु कई राशियों को पहुंचाएंगे नुकसान

केतु ग्रह हमेशा ही अशुभ फल प्रदान करते है. ज्योतिष शास्त्र में केतु ग्रह को एक पाप ग्रह माना गया है. राहु और केतु से अशुभ योग बनते हैं. कालसर्प दोष और पितृ दोष दो ऐसे ही खतरनाक योग माने गए हैं. साल 2021 में केतु का गोचर किसी भी राशि में नहीं हो रहा है. लेकिन नक्षत्र परिवर्तन करेगा. वर्ष 2021 की शुरुआत में केतु ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद 2 जून को शनि ग्रह के नक्षत्र अनुराधा में प्रवेश करेगा. जहां अंत तक इसी नक्षत्र में रहेंगे.

6:38 PM. 24 Dec 20 1:08 PM. 24 Dec

सिंह राशिफल 2021: करियर के लिहाज से कैसा होगा यह साल

सिंह राशिफल 2021 (Leo Horoscope 2021): वर्ष 2021 आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाला है. छठे घर में शनि उपस्थिति होगा और दसवें घर केतु ग्रह की उपस्थिति होगी जो ये बताती हैं कि आपकी अनुशासन और कड़ी मेहनत वर्ष 2021 में रंग लायेगी.

इस महीने रहें सावधान

जनवरी से 13 अप्रैल और नवंबर से दिसंबर तक आपके लिए हानकारकर हो सकता है. इस दौरान आप किसी विवाद का शिकार होने से बचें.

6:38 PM. 24 Dec 20 1:08 PM. 24 Dec

कर्क राशिफल 2021: करियर के लिहाज से कैसा होगा यह साल

कर्क राशिफल 2021 (Cancer Rashifal 2021): कर्क राशि (Cancer) के जातकों के लिए साल 2021 करियर के लिहाज से शुभ होगा. दसवें घर का स्वामी मंगल अपने स्वयं के घर में स्थित है. जिसके कारण आपकी बिल्कुल नये ऊर्जा के साथ होगी. आपके अथक प्रयास से आपके सभी लंबित कार्यों पूरे होंगे. नये साल में कर्क राशि के जातकों की पदोन्नति या वेतन वृद्धि संभव है.

आपको बता दें कि 6 अप्रैल से 14 सितंबर 2021 तक कर्क राशि के जातकों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है. आपके छठे घर का स्वामी अर्थात बृहस्पति आठवें घर में गोचर होगा. अत: इस दौरान आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है. जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. वहीं, जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल और दिसंबर महीना आपके लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है.

मुख्य बातें

Varshik Rashifal (Yearly Horoscope) 2021, Transit Dates : नये साल (New Year 2021) की शुरुआत होने में सिर्फ एक सप्ताह बचा हुआ है. साल 2021 में शनि और राहु-केतु अपनी राशि नहीं बदलेंगे. शनि देव नए साल में अपनी स्वराशि मकर में ही स्थित रहेंगे. जबकि राहु वृषभ में और केतु वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे. वहीं, 2021 में कई राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी. शनि का गोचर (Saturn Transit), शनि की साढ़ेसाती और शनि की महादशा से जीवन में बड़े-बड़े परिवर्तन होते हैं. आइए जानते हैं साल 2021 में ग्रहों की चाल बदलने से किन राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >