साप्ताहिक कर्क राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह (25 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं डॉ.एन.के.बेरा से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कैरियर-कैरियर की दृष्टि से समय मिश्रित फलदायक है.कठिन परिश्रम- प्रयत्न से ही महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. जॉब में तरक्की होने में ओर कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा.बॉस आपसे अप्रसन्न होंगे.मकान और प्रॉपटी संबंधित काम बनने में बिलम्ब होगा.आप एकवार फिर अपनी प्रगति पर ध्यान फोकस करेंगे.मीडिया संबंधी कार्य,लेखन,प्रकाशन आदि काम के लिए समय अच्छा है.बिजनेस में किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रूका हुआ काम पूरा होगा.विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (25 फरवरी से 2 मार्च 2024): जनवरी माह का ये सप्ताह आपके लिए रहेगा कितना खास

पर्सनल लाइफ—इस सप्ताह पर्सनल लाइफ में प्यार,रोमांस का समय है.आप अपनी प्रेमिका या मंगेतर को लेकर डेटिंग पर जा सकते हैं. प्रेम-प्रसंग आदि के क्षेत्र में परस्पर आकर्षण बना रहेगा,इस समय कुछ लोगों के नये प्रेम प्रंसग प्रारंभ हो सकता है.अविवाहितों को विवाह होने का संयोग बनेगा.

फैमिली लाइफ-इस सप्ताह फैमिली लाइफ हर्ष-विषाद की समानता रहेगी. स्वजन-परिजनों के साथ मधुर संबंध होंगे.घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनाये रखने का प्रयास करें.जमीन-जायदाद संबंधी कार्यो में सफलता मिलेने में कुछ बिलम्ब होगा.घर में मेहमान आएंगें.

शुभ दिन-बुधवार,शुक्रवार

शुभ रंग-हरा,सफेद

शुभ तारीख-28,1

जानें कर्क राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व

कर्क राशि के लोग बहुत दृढ़ होते हैं और साथ में दुर्बल भी. इनकी मनःस्थिति परिवर्तनशील होती है. कर्क राशि वाले जातक अपनी शर्तों पर चलते हुए सज्जनता और विनम्रता का प्रदर्शन करते हैं. कर्क राशि वाले लोग भावुक होते हैं और दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं. इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से बेहद मोह होता है, पर चंद्रमा की वजह से इन्हें स्थान परिवर्तन करते रहना पड़ता है.

इस राशि के जातको को मान-सम्मान और आदर की चाह रहती है. कर्क राशि के लोगों को मूर्ख बनाना आसान नहीं होता है. ये लोग व्यक्ति, वस्तु और परिस्थितियों से बंध जाया करते हैं. ये चाहे जितनी ही लंबी यात्राएं क्यों न कर लें, इनका मन अपने घर लौटने का करते रहता है. ये लोग पुराने चित्रों, ग्रंथों आदि में विशेष रुचि रखते हैं.

कर्क राशि के लोग यदि किसी योजना को शुरू करते हैं तो उसे पूरा होने तक उसे नहीं छोड़ते. इनके लिए दूसरों के विचारों को पढ़ लेना बहुत आसान होता है. उन्हें दिन-रात आवश्यकताओं की पूर्ति का अभाव चिंतित रखता है.

कर्क राशि वाले लोग एक अच्छे और विश्वसनीय साथी होते हैं. ये लोग बहुत जल्दी रो देते हैं. इस राशि के जातक अपने बहुत से कामों के लिए स्त्रियों पर आश्रित रहते हैं. इस राशि के लोगों को जुआ नहीं खेलना चाहिए. ये लोग हमेशा सज्जन और अच्छा बनने का प्रयास करते हैं. इन्हें किसी भी तरह के विवाद के लिए अदालत जाना अच्छा नहीं लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >