तुला राशिफल 08 मार्च 2026: क्या आज कमाई में इजाफा होगा या खर्च बढ़कर संतुलन बिगाड़ देगा?

Tula Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Tula Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: तुला राशि. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके आकर्षण और प्रभाव में वृद्धि होगी. पंचम भाव में सूर्य, मंगल और राहु की युति विद्यार्थियों के लिए मिश्रित परिणाम देगी, लेकिन आपकी रचनात्मकता को नया आयाम मिलेगा.

करियर-बिजनेस: आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी. आपको पदोन्नति या वेतन वृद्धि से जुड़ा कोई शुभ समाचार आज सुनने को मिल सकता है. बिजनेस करने वालों के लिए दिन मुनाफे वाला रहेगा, खास तौर पर जो लोग कला या सौंदर्य प्रसाधन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें बड़ा लाभ होगा.

लव लाइफ: आज का दिन खुशियों से भरा है, सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है जो जीवन को बदल देगा. वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस की अधिकता रहेगी और आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने या डिनर का प्लान बना सकते हैं.

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन काफी अच्छा है, आप खुद को ऊर्जा से लबालब महसूस करेंगे. पुरानी शारीरिक समस्याओं से आपको काफी हद तक मुक्ति मिलेगी. नियमित व्यायाम और सही खान-पान का असर आपके चेहरे पर साफ दिखेगा. बस बदलते मौसम के कारण थोड़े सचेत रहने की जरूरत है.

सावधानी: शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में धन लगाने से बचें, ग्रहों की स्थिति आज बड़े नुकसान का संकेत दे रही है.
उपाय: मंदिर में सफेद मिठाई का दान करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 8 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 8 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, यहां जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >