तुला राशिफल 02 अप्रैल 2026: क्या आज कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ेंगे चक्कर या मिलेगी सफलता?

Aaj Ka Tula Rashifal 2 April 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Tula Rashifal 2 April 2026: आज तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का द्वादश भाव में होना खर्चों में वृद्धि का संकेत है. धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा. शुक्र का मेष राशि में होना वैवाहिक जीवन में मधुरता लाएगा. विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. मानसिक उथल-पुथल से बचें.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज आयात-निर्यात से लाभ होगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. ऑफिस में किसी साजिश का शिकार होने से बचें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन बजट का ध्यान रखें. ऑनलाइन व्यापार करने वालों के लिए आज मुनाफे वाला दिन साबित होगा.

लव लाइफ: आज शुक्र का सातवें भाव में होना प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ करेगा. बुध के प्रभाव से आप अपनी बात स्पष्टता से कह पाएंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात प्रेम का रूप ले सकती है. रिश्तों में रोमांच और नयापन महसूस होगा.

स्वास्थ्य: पैरों में दर्द या नींद न आने की समस्या हो सकती है. सोने से पहले तलवों की मालिश करें. मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें.

सावधानी: धन के लेन-देन में सावधानी बरतें.

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें.

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: गुलाबी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >