तुला राशिफल 17 जनवरी 2026: तुला राशि वालें आज आर्थिक मामलों रहें सतर्क, जाने करियर और प्रेम संबंध क्या है खास?

Tula Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? जानिए आज का तुला राशिफल.

Tula Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: आज 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11:52 PM तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है . बुध सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक धनु राशि मे रहेंगे उपरांत मकर राशि मे गोचर करेंगे .चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार.

Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल

आज आप हालात को गहराई से समझकर आगे बढ़ेंगे. आप परिपक्व सोच के साथ काम करेंगे और बेवजह की उलझनों से खुद को दूर रखेंगे. आज हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय आप सही मौके का इंतजार करेंगे. दोपहर के बाद कोई स्थिति आपके संतुलित रवैये की वजह से आपके पक्ष में जाती दिखेगी.

करियर / बिजनेस: आज प्रोफेशनल लाइफ में समझदारी आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी. नौकरी में किसी संवेदनशील मामले को आप शांति से हैंडल करेंगे. जिससे आपकी छवि मजबूत होगी. बिजनेस में आज बातचीत और नेगोशिएशन से फायदा मिल सकता है. किसी एग्रीमेंट या डील को अंतिम रूप देने से पहले हर शर्त ध्यान से पढ़ें.

रिलेशनशिप (परिवार): घर में आज शांति और तालमेल बना रहेगा. किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का मौका मिलेगा. परिवार के सदस्य आपकी संतुलित सोच पर भरोसा करेंगे.

लव लाइफ: आज रिश्तों में स्थिरता रहेगी. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर शांत और सच्ची बातचीत हो सकती है. सिंगल तुला वालों के लिए आज कोई मुलाकात या संदेश दिलचस्प दिशा ले सकता है.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे, लेकिन शरीर को आराम देना जरूरी है. पीठ, कमर या जोड़ों में हल्की थकान महसूस हो सकती है. दिनचर्या संतुलित रखें.

आज की सावधानी: दूसरों की राय में खुद को न उलझाएं. फैसले टालने की आदत से बचें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

  • शनिवार होने के कारण आज कर्म-सुधार और संयम का उपाय लाभ देगा.
  • शाम के समय शांत मन से पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • इसके बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः का 11 या 21 बार मंत्र जप करें.
  • आज किसी जरूरतमंद को काले तिल, काला कपड़ा या भोजन दान करें.
  • यह शनिवार का उपाय तुला राशि वालों को सही निर्णय, मानसिक संतुलन और स्थिर प्रगति बनाए रखने में सहायक होता है.

शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय

Also Read:- Saraswati Puja 2026: विद्यार्थियों के लिए सबसे शुभ दिन क्यों मानी जाती है सरस्वती पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >