तुला राशिफल 16 मार्च 2026: क्या आज घर-परिवार में रहेगी खुशखबरी या कार्यक्षेत्र में बनेंगे नए मौके?

Tula Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Tula Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता से भरपूर रहने वाला है. आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा का प्रवेश शाम को आपके मन को प्रसन्नता देगा. मीन राशि के शुक्र-शनि-सूर्य की युति आपके छठे भाव में होने से आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे.

करियर-बिजनेस: बिजनेस में नए प्रयोग करने के लिए दिन अच्छा है. कुम्भ का बुध आपको तकनीकी क्षेत्रों में बड़ी सफलता दिला सकता है. आज आपका बिजनेस मे मुनाफा बढ़ेगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज का दिन यादगार रहेगा. पार्टनर के साथ आप किसी कलात्मक गतिविधि या फिल्म देखने का प्रोग्राम बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी. आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार देकर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य है. मीन के ग्रहों के कारण पैरों में सूजन या नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है. नियमित व्यायाम और मालिश से आपको राहत मिलेगी. आज मानसिक रूप से सक्रिय रहने के लिए रचनात्मक कार्यों में खुद को व्यस्त रखें.

सावधानी: शेयर बाजार या सट्टेबाजी में आज निवेश करने से बचें, राहु के प्रभाव से आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना है.

उपाय: भगवान शिव को जलाभिषेक करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >