Tula Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: तुला राशि. आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ और वाणी के प्रभाव का रहेगा. चंद्रमा द्वितीय भाव में गोचर कर धन संचय में आपकी पूरी सहायता करेंगे. आज शिक्षा और प्रेम संबंधों में सक्रियता बढ़ सकती है.
करियर-बिजनेस: पंचम भाव में स्थित मंगल और बुध आपकी रचनात्मक बुद्धि को तेज करेंगे. व्यापार में नए आईडिया सफल होंगे. आज आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी. आज का दिन उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण या दूर स्थान से जुड़े अवसर दे सकता है.
लव लाइफ: लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी. मीन राशि के शुक्र और शनि की युति प्रेम में थोड़ी गंभीरता और जिम्मेदारी का भाव पैदा करेगी. आज पार्टनर से आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान दें. मुख या दांतों से जुड़ी समस्या हो सकती है. अधिक मीठा खाने से परहेज करना आपके लिए उत्तम रहेगा. आज काम की अधिकता से थकान या तनाव महसूस हो सकता है.
सावधानी: कटु शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं.
उपाय: आज नैवेद्य मिष्ठान का दान करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
