तुला मासिक राशिफल जून 2026: पार्टनर की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे

Tula Masik Rashifal June 2026: यह महीना तुला राशि के लिए शुभ रहेगा. करियर में प्रगति होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. लव लाइफ में शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन बाद में रिश्ते बेहतर होंगे. सेहत के लिए तनाव और ज्यादा सोचने से बचें.

Tula Masik Rashifal June 2026, तुला राशि: जून का महीना आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहेगा, क्योंकि नवम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति आपको भाग्य का साथ तो दिलाएगी, लेकिन गुरु का दसवें भाव में जाना कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ा सकता है. अष्टम भाव में सूर्य की शुरुआती स्थिति और छठे भाव में राहु-शनि की उपस्थिति गुप्त शत्रुओं और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की ओर इशारा कर रही है. 21 जून को मंगल का गोचर आपके साहस में वृद्धि करेगा.

करियर-बिजनेस: इस महीना करियर के क्षेत्र में आपको काफी संघर्ष और कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. छठे भाव में शनि आपको शत्रुओं पर विजय तो दिलाएंगे, लेकिन दशम भाव में गुरु के आने से बॉस के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है. व्यापारियों को महीने के पूर्वार्ध में निवेश से बचना चाहिए, 16 जून के बाद सूर्य के गोचर से स्थितियां सुधरेंगी.

रिलेशनशिप: यह महीना पारिवारिक जीवन के लिए सामान्य रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको मिलता रहेगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण आप घर पर पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, जिससे आपसी संबंधों में सुधार होगा और घर का माहौल शांत रहेगा.

लव लाइफ: यह महीना प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा. भाग्य भाव में शुक्र की उपस्थिति पार्टनर के साथ आपके रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाएगी. आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे. महीने के अंत में शुक्र के राशि परिवर्तन से प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं.

स्वास्थ्य: इस महीना आपको पेट से संबंधित रोग, गैस या अपच की समस्या परेशान कर सकती है. राहु के प्रभाव से इंफेक्शन का खतरा भी बना रहेगा, इसलिए बाहर के खान-पान से पूरी तरह परहेज करें.

सावधानी: इस महीना कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें और किसी के भी फटे में टांग अड़ाने से बचें.

उपाय: इस महीना शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें और छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं.

शुभ कलर: गुलाबी
शुभ अंक: 7

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >