Trigrahi Yog on 23 December 2025: आज त्रिग्रही योग का हो रहा है निर्माण, जानें मेष से मीन राशि में से किस राशि की चमकेगी किस्मत

Trigrahi Yog on 23 December 2025: आज मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की खास चाल से धनु राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. सूर्य, मंगल और शुक्र की युति कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोल सकती है. जानिए मेष से मीन तक आज का राशिफल और किस पर रहेगी किस्मत मेहरबान.

Trigrahi Yog on 23 December 2025: आज दिनांक 23 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है. आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. चंद्रमा आज मकर राशि में गोचर करते हुए श्रवण नक्षत्र में विराजमान हैं. वहीं धनु राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. इस योग में सूर्य और मंगल की युति से रवि-मंगल योग भी बन रहा है, जो साहस, ऊर्जा और निर्णायक क्षमता को बढ़ाता है.

बुध वृश्चिक राशि, गुरु मिथुन राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. ग्रहों की इस विशेष चाल को देखते हुए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र बता रहे हैं कि आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. कार्य को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. सरकारी या राजकीय कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटके सरकारी कागजात से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं. धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: संतरी

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि वालों का आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है. कार्यों में मन नहीं लगेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आपको मेहनत जारी रखनी होगी. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और वे आपके काम पर भरोसा जताएंगे. धन लाभ के योग हैं. व्यापार में धैर्य बेहद जरूरी है. नए निवेश की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा, वरना नुकसान हो सकता है. पारिवारिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि वालों को आज धन लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. काम को लेकर उत्साह रहेगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार लाभ न मिलने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है. संचार के साधनों में रुकावट आ सकती है. सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव मजबूत होगा और नए मित्र बनेंगे. करियर में प्रगति के योग हैं. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: फिरोजा

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से शुभ है. परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत होगा. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. वैवाहिक जीवन में हल्का तनाव रह सकता है, लेकिन सूझ-बूझ से हालात संभाल लेंगे. कार्य और व्यापार में अनुकूलता रहेगी. नए काम को लेकर थोड़ी दुविधा बनी रह सकती है.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: आसमानी

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वालों के लिए आज धन लाभ के लिहाज से अच्छा दिन है. आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन अपनी आय से जुड़ी बातें किसी करीबी मित्र से साझा न करें. आज तंत्र-मंत्र का प्रभाव प्रबल रह सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. अहंकार से दूरी बनाएं. शत्रु सक्रिय रहेंगे. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: पीला

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वालों को आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद अनुकूल है. पढ़ाई में मन लगेगा और परिवार का सहयोग भी मिलेगा. धन लाभ के योग हैं. पुराने रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और नए रिश्ते बन सकते हैं.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: भूरा

ये भी पढ़ें: आज मंगलवार 23 दिसंबर को हनुमान जी की कृपा से बदल सकती है किस्मत, इन दो राशियों के रुके कार्य पूरे होंगे

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज तुला राशि वालों का सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा. रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. कानूनी मामलों में थोड़ी परेशानी के बाद अंततः फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी होगी. भूमि-भवन से जुड़े व्यापार में लाभ होगा. सरकारी कामकाज से फायदा मिलने के योग हैं.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: हरा

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वालों की आज कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी. मधुर व्यवहार से रिश्ते मजबूत होंगे. यात्रा से लाभ हो सकता है. साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. व्यापार की गति थोड़ी धीमी रहेगी. जोखिम भरे कामों से बचें. गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: बैंगनी

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धनु राशि वालों को आज कम मेहनत में अच्छा धन लाभ मिल सकता है. भाग्य आपका पूरा साथ देगा. त्रिग्रही योग का सकारात्मक प्रभाव प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगा. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. सकारात्मक सोच आपको हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएगी.
लकी नंबर: 4 | लकी कलर: केशरी

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मकर राशि वालों पर आज शनि का शुभ प्रभाव रहेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं. अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा. नई परियोजनाओं को लेकर उत्साह रहेगा. व्यापार में लाभ के लिए मेहनत जरूरी होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है. किसी महिला के माध्यम से धन लाभ संभव है.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: नीला

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वालों के लिए यात्रा खर्चीली साबित हो सकती है. आय के स्रोतों में कमी से मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी. नौकरी में लापरवाही न करें. अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें. अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है.
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: संतरी

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वालों को आज दैनिक कार्यों पर फोकस करना होगा. मन उत्साहित रहेगा. धन लाभ के प्रयास सफल होंगे और वैभव में वृद्धि होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: पीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >