29 फरवरी 2020 का राशिफल : कैसा रहेगा मेष राशि वालों का दिन, जानें…

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किसे मिलेगा प्‍यार, किसको मिलेगी तरक्‍की, कारोबार में होगी उन्‍नति

दैनिक राशिफल चंद्र और ग्रहों की गणना पर आधारित है. आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है. विशेषज्ञ डॉ एन के बेरा सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं. इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं. या फिर इसके आधार पर आप अपनी योजनाएं तैयार कर सकते हैं. जानिए मेष राशि के बारे में क्‍या कहते हैं सितारे…

मेष (Aries) : जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा. सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. आर्थिक लाभ होगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. नैतिक चरित्र एवं पुण्य संस्कारों की वृद्धि होगी. बाहरी सहायता प्राप्त हो सकती है. परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा. अनायास समस्या सुलझेगी. व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी.

मेष राशि के जातकों के हाथ की बनावट कोन के आकार की होती है. उंगलियों की अपेक्षा हथेली बड़ी होती है. मूल में हाथ विस्तृत तथा शीर्ष पर सिकुड़ा होता है. मस्तिष्क विशाल तथा मुखाकृति विद्वत्तासूचक होती है. आपके सिर या कपाल के किसी भी भाग पर चोट का निशान रहेगा अथवा छाती या चेहरे पर कहीं तिल या मस्से का चिह्न रहता है. इस राशि के लोगों की भौंहें हमेशा ऊपर चढ़ी रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >